Holi 2023 : होली के दिन क्यों पहनते हैं सफेद रंग के कपड़े, जानिए इसके पीछे की वजह

Publish Date: 08 Mar, 2023
Holi 2023 : होली के दिन क्यों पहनते हैं सफेद रंग के कपड़े, जानिए इसके पीछे की वजह

Holi 2023 : इस साल होली का त्योहार 8 मार्च यानी बुधवार को मनाया जाएगा। रंगों का त्योहार होली देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। गिले-शिकवों को दूर कर लोग एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगाते हैं। इसके साथ ही घर में भांग, ठंडाई, गुजिया और मालपुए बनाकर खुशियां को दोगुना किया जाता है। होली पर वैसे तो कई काफी कुछ ट्रेंड में रहता है जिसे लोग फॉलो भी करते हैं लेकिन आपने देखा होगा कि लोग सफेद कपड़े पहनकर होली खेलते हैं। सफेद रंग के कपड़े पहन कर होली खेलना सिर्फ फैशन नही हैं, बल्कि इसके पीछे एक खास वजह भी है। आईए जानते हैं क्यों सफेद रंग के कपड़े पहनकर होली खेली जाती है। 

 

शांति का प्रतीक होता है सफेद रंग 

होली और सफेद रंग दोनों ही शांति और सकारात्मकता का प्रतीक है। होली के दिन अपने अंदर की सभी बुरी यादों को भुलाकर लोग एक साथ मिलकर इस त्योहार को मनाते हैं। सफेद कपड़े पहनना ये दर्शाता है कि आप अंदर से अपनी सभी बुरी यादों को भुलाकर इस त्योहार को मनाने आए हैं। 

 

ठंडक का एहसास

होली के त्योहार के दौरान गर्मियों की भी शुरुआत हो जाती है ऐसे में सफेद रंग के कपड‍़े पहनने से गर्मी कम लगती है। सफेद कपड़े पहनने से व्यक्ति काफी कंफर्टेबल महसूस करता है और उसका पूरा ध्यान सिर्फ होली खेलने पर होता है। 

 

सफेद कपड़ों पर उभरकर दिखाई देता है रंग

होली के दिन सफेद कपड़े पहनने का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि इस पर बाकी रंग बुहत अच्छे से चढ़ते हैं। सफेद रंग के कपड़ों में फोटोज़ भी शानदार आती है। नीला, पीला, गुलाबी, बैंगनी… ये सब रंग सफेद करल पर उभरकर आते हैं, इसलिए लोग होली पर सफेद कपड़े पहनते हैं। 

 

क्लासी लुक

सफेद रंग आपको एक क्लासी लुक देता है और युवाओं को भी सफेद रंग काफी पसंद आता है। ऐसे में लोग होली के दिन सफेद कपड़े पहनते हैं। अगर लड़कियां चाहे तो इस दिन सफेद कुर्ती और इसके साथ कलरफुट दुपट्टा ले सकती हैं। 

 

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept