Home Made Holi colors: ऐसे मनाएं सुरक्षित होली, घर पर रखी चीज़ों से बनाएं प्राकृतिक रंग

Publish Date: 14 Mar, 2025
Pinterest Home Made Holi colors: ऐसे मनाएं सुरक्षित होली, घर पर रखी चीज़ों से बनाएं प्राकृतिक रंग
Home Made Holi colors: होली का त्योहार बहुत खास माना जाता है। इस साल होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। होली रंगों का त्योहार है। होली में एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं। आजकल बाजार में रासायनिक युक्त रंग मिल रहा है। जिससे त्वचा को नुकसान हो सकता है। इसलिए आप घर पर ही सुरक्षित और प्राकृतिक होली के रंग बना सकते हैं। जो न केवल सुरक्षित है, बल्कि यह पर्यावरण के अनुकूल भी है। यह रंग घर में आसानी से बनाए जा सकते हैं। 

लाल या रंग - चुकंदर, गुड़हल और गुलाब

होली में लाल रंग बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। लाल रंग को बनाने के लिए आप चुकंदर, गुड़हल और गुलाब के फूल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप चुकंदर को पतला काटकर धूप में सुखाएं और फिर पीस लें। इसे आप सूखा गुलाल के रुप में इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप इन्हें पानी में डालकर भी होली के दिन प्रयोग कर सकती हैं। यदि आप गुड़हल के फूल से रंग बनाने चाहते हैं तो इसे सुखाकर पीसें यह हल्का लाल रंग देगा वहीं गुलाब के फूल के साथ भी यही प्रक्रिया करें। गुलाबी रंग बनाने के लिए आप गुलाब के फूल का प्रयोग कर सकते हैं। 

पीला रंग - हल्दी बेसन और चंदन

पीला रंग बनाने के लिए आप हल्दी बेसन और चंदन का प्रयोग कर सकते हैं। चंदर हल्का पीला रंग का होता है। इन्हें आप पानी में मिलाकर गिला रंग तैयार कर सकते हैं। यदि आप फूल से पीला रंग बनाना चाहते हैं तो आप गेंदे के फूल से बना सकते हैं। पीले रंग को बनाने के लिए आप गेंदे के फूल को सुखाकर पाउडर बना लें।

हरा रंग - मेहंदी, पालक और तुलसी

हरा रंग बहुत सुंदर लगता है आप होली के दिन घर पर ही हरा रंग बना सकते हैं। हरा रंग प्रकृति और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। आप मेहंदी पाउडर को रंग के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। मेहंदी का सूखा पाउडर आप इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप इसे पानी में घोलकर भी प्रयोग कर सकते हैं। आप हरा रंग बनाने के लिए पालक और तुलसी के पत्ते का प्रयोग कर सकते हैं। इसके पत्तों को सुखाकर पीस लें। इसके पाउडर को आप पानी में घोलकर भी प्रयोग कर सकते हैं।

नारंगी रंग - गाजर और लाश के फूल

नारंगी रंग बनाने के लिए आप गाजर को उबालकर पीस लें और इसे पानी में मिला लें। या फिर आ इसे सुखा भी सकते हैं। इसे अलावा आप पलाश के फूलों को सुखाकर उसका पाउडर तैयार कर सकते हैं इसे पानी में डालकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

नीला रंग - नीले गुलमोहर, गुड़हल और लैवेंडर 

नीला रंग बनाने के लिए आप गुलमोहर, गुड़हल और लैवेंडर के फूलों का प्रयोग कर सकते हैं। इन फूलों को सुखाकर आप इनका पाउडर बना लें। इसे आप पानी में उबाल सकते हैं।
 
 

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept