Publish Date: 14 Mar, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Holi 2025 Dupatta Ideas: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर रंग लगाते हैं। इस दिन सफेद कलर के कपड़े पहनने का चलन है। सफेद कुर्ती पहनना क्लासिक और एलिगेंट लगता है। होली के रंग सफेद कुर्ती को और भी अच्छे लगते हैं यदि इसके साथ स्टाइलिश और फेस्टिव टच देने के लिए सही दुपट्टा बहुत जरूरी है। आप होली पर बंधनी, लहरिया, टाई-डाई, मिरर वर्क और प्रिंटेड दुपट्टे कैरी कर सकते हैं। आप होली के दिन सफेद कुर्ते से साथ इन दुपट्टों को ट्राई कर सकते हैं।
बंधनी प्रिंट दुपट्टा
होली पर आप बंधनी प्रिंट दुपट्टा का दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं। यह सफेद कुर्ती के साथ बहुत सुंदर लगता है। यह दुपट्टा राजस्थानी और गुजराती स्टाइल का होता है। आप लाल, पीले, नीले, हरे रंग या किसी अन्य कलर का दुपट्टा होता है।
लहरिया दुपट्टा
लहरिया दुपट्टा सफेद कुर्ती के साथ काफी अच्छे लगते हैं। यह एलिगेंट लुक देते है। हल्के रंग के दुपट्टे काफी अच्छे होते है। यह कई रंग के होते हैं। लहरिया दुपट्टा होली के लिए शानदार ऑप्शन है।
टाई-डाई दुपट्टा
होली पर आप टाई-डाई दुपट्टा भी पहन सकते हैं। रंग-बिरंगे टाई-डाई प्रिंट्स इस फेस्टिवल के लिए बेस्ट हैं क्योंकि होली रंगों का त्योहार है। टाई-डाई दुपट्टा आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का परफेक्ट बैलेंस देगा।
फूलों की कढ़ाई वाला दुपट्टा
फूलों की कढ़ाई वाले दुपट्टे काफी पसंद किए जाते हैं। फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा सफेद कुर्ती के साथ बहुत खूबसूरत लगेगा। इस दुपट्टे में रंग-बिरंगी फूलों की कढ़ाई होती है। सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक के लिए बढ़िया है।
मल्टी कलर प्रिंटेड या डिजिटल प्रिंट दुपट्टा
होली पर मॉडर्न लुक के लिए मल्टीकलर प्रिंटेड या डिजिटल प्रिंट दुपट्टे कैरी कर सकते हैं। यह होली के लिए एकदम परफेक्ट होता है।
मिरर वर्क या गोटा पट्टी का दुपट्टा
मिरर वर्क या गोटा पट्टी का दुपट्टा भी शानदार विकल्प है। सफेद कुर्ती पर यह अच्छा लगेगा। यह पारंपरिक होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक भी लगता है। और आपको रॉयल लुक देता है।