Publish Date: 14 Mar, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Holi Skin Care Tips: इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। होली में गुलाल लगया जाता है। लेकिन आजकल रासायनिक युक्त रंग बाजार में मिलता है। ऐसे में आप अपने होली के दिन स्किन का ध्यान रखें। आप होली से पहले और होली के बाद सही तरह से देखरेख कर अपनी त्वचा का ख्याल रख सकते हैं। इससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा। सुरक्षित होली मनाने के लिए यहां देखें स्किन केयर टिप्स।
स्किन केयर टिप्स होली से पहले
लगाएं नारियल या बादाम का तेल- होली के दिन होली खेलने से पहले आप अपनी त्वचा पर बादाम या नारियल के तेल लगाएं। ऐसा करने से होली का रंग आपकी स्किन पर चिपकेगा नहीं और पानी से धोने से यह आसानी से निकल जाएगा। आप अपने चेहरे, हाथ और पैरों पर अच्छी तरह से लगाएं।
करें सनस्क्रीन का इस्तेमाल- होली खुले स्थानों में खेली जाती है। इसलिए धूप से बचने के लिए आप सनस्क्रीन लगाना न भूलें। यह त्वचा को हानि से बचाएगा और चेहरे को काला होने से रोकेगा।
शरीर को ढक कर रखें- होली खेलने से पहले ऐसे कपड़े पहनें जिससे आपका पूरा शरीर ढका रहे। आप इस दिन फुल स्लीव कपड़े पहनें इससे त्वचा सीधा रंगों के संपर्क में नहीं आएगी।
करें होंठ और नाखूनों की सुरक्षा- होली के हानिकारक रंगों से होंठों और नाखूनों को नुकसान हो सकता है। इसलिए आप होली खेलने से पहले होंठों पर लिप बाम लगाएं और नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं। इससे रंग नाखूनों में अंदर होली के रंग नहीं जाएंगे और पानी से धोने से आसानी से निकल जाएंगे।
स्किन केयर टिप्स होली के बाद
पानी अधिक पीएं- होली खेलते समय और खेलने के बाद आप पानी पिएं। इससे त्वचा हाइड्रेट बनी रहेगी। आप पानी के अलावा ताजे फलों का रस, नारियल पानी या जूस भी पी सकते हैं।
पानी से स्किन साफ- होली खेलने के बाद तुरंत ही पानी से रंगों को हटा दें। यदि रंग देर तक आपकी त्वचा पर अधिक टाइम तक रहे तो यह नुकसान पहुंचा सकते हैं। रंग हटाने के लिए साबुन या स्क्रब का इस्तेमाल न करें।
करें हल्के क्लींजर का इस्तेमाल- होली के रंगों को हटाने के लिए आप क्लींजर का प्रयोग करें। कोशिश करें यह घर पर बने हुए हैं जैसे आप मुल्तानी मिट्टी या बेसन का उबटन लगा सकते हैं इसके साथ आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
मॉइश्चराइजर लगाएं- होली के रंग हटाने के बाद मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। यह आपकी त्वचा को हील करेगी। आप एलोवेरा जेल का भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे त्वचा नमी बनाए रखेगी और रूखी नहीं होगी