Publish Date: 26 Jul, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
National Parents Day 2025: हर साल राष्ट्रीय अभिभावक दिवस जुलाई महीने के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह दिवस 27 जुलाई को मनाया जाएगा। यह दिन उन माता-पिता को सम्मान देने के लिए समर्पित है। माता-पिता अपना संपूर्ण जीवन बच्चों के लिए त्याग देते हैं। राष्ट्रीय अभिभावक दिवस के माध्यम से हम अपने माता-पिता के लिए सम्मान प्रकट कर सकते हैं। संस्कृति और नैतिक मूल्यों के लिए भी यह दिवस बहुत जरुरी है। माता-पिता की भूमिका एक बच्चे के जीवन के विकास में अभिन्न अंग है। उद्देश्य ज़िम्मेदार पालन-पोषण को बढ़ावा देना है।
राष्ट्रीय अभिभावक दिवस का महत्व
माता-पिता मार्गदर्शक, शिक्षक, मित्र और संरक्षक भी होते हैं। वह बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए पूरा जीवन बलिदान कर देते हैं। बच्चों को संस्कार और प्यार का संबल देते हैं। जिससे वह समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इस दिन के माध्यम से माता-पिता को सम्मान दिया जाता है उनके किए गए कार्यों के लिए उन्हें शुक्रिया कहा जाता हैं। यह दिन माता-पिता के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और बच्चों के जीवन को आकार देने में उनके द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। ताकि बच्चे जान सकें कि माता-पिता ने उनके लिए कितनी तकलीफें झेली हैं। यह दिन माता-पिता और बच्चों के बीच के बंधन को मजबूत करने का दिन है। और माता-पिता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।
कैसे मनाएं राष्ट्रीय अभिभावक दिवस?
राष्ट्रीय अभिभावक दिवस मनाएं और अपने माता-पिता को स्पेशल फील कराएं। इस दिन आप उनके साथ समय बिता सकते हैं। माता-पिता के लिए इससे अच्छा तोहफा नहीं हो सकता है। उन्हें कोई तोहफा दें। आप उनकी जरूरत के हिसाब से भी कोई उपहार दे सकते हैं। एक पत्र या कार्ड लिखकर अपने माता-पिता को प्यार दर्शाएं। अपने माता-पिता के लिए पार्टी का आयोजन करें और उसमें अपने सभी दोस्तों को बुलाएं। जुलाई के चौथे रविवार को नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, स्कूल और कॉलेज में इस दिन सेमिनार और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।