Publish Date: 20 Jul, 2021
Author: Hema Shami
Tech tips and tricks: Google Assistant बेहद कमाल का वॉयस असिस्टेंट प्लेटफॉर्म है। हमारा काम केवल एक वॉयस कमांड से हो जाता है। हमें फोन चलाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। लेकिन गूगल असिस्टेंट हमारी पूछी गई क्वेरी का जवाब देने के लिए हमारी वॉयस कमांड यानी आवाज अपने सर्वर पर सेव कर लेता है। ऐसे में इन्हें समय-समय पर डिलीट करने बहुत जरूरी है क्यूंकि निजी डेटा की सुरक्षा के लिहाज से यह ज़रूरी हैं। हम आपको एक तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आप चंद मिनटों में अपने वॉयस कमांड को डिलीट कर सकेंगे।
Google Assistant के सर्वर से अपनी आवाज डिलीट करें
1. गूगल असिस्टेंट के सर्वर से अपनी आवाज डिलीट करने के लिए सबसे पहले Google ऐप पर जाएं।
2. अगर आपने लॉग-इन नहीं किया है, तो पहले अपनी आईडी से लॉग-इन कीजिये।
3. लॉग-इन करने के बाद राइट साइड के टॉप कॉर्नर पर आपको अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा।
4. वहां आपको Manage your Google account का ऑप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक कीजिये।
5. Data & personalisation के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये।
6. नीचे स्क्रॉल करने के बाद आपको एक्टिविटी और टाइमलाइन का ऑप्शन मिलेगा, उसमें माय एक्टिविटी पर क्लिक कीजिये।
7. फिल्टर बाय डेट एंड टाइम का ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर टैप कीजिये।
8. एक बार फिर नीचे की तरफ स्क्रॉल करके असिस्टेंट पर क्लिक कीजिये।
9. इतना करते ही आपको वो वॉयस कमांड दिखाई देंगी, जिनका इस्तेमाल आपने गूगल असिस्टेंट पर किया था।
10. यहां से आप इन वॉयस कमांड को डिलीट भी कर सकते हैं।