Publish Date: 04 May, 2021
Author: Hema Shami
Tech tips and tricks : यूट्यूब पर कोई भी video देखी जा सकती हैं। लेकिन अब फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर भी बहुत वीडियो आने लगी है जो हमारे लिए बहुत काम की होती है। Facebook-Instagram पर आपको एंटरटेनमेंट से लेकर एजुकेशन और फैशन समेत हर कैटेगरी के वीडियोज मिल जाएंगे। हालांकि ऐसी कोई सुविधा नहीं है कि फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आप वीडियोज डाउनलोड करके अपने फोन में देख सकें। लेकिन बहुत ऐप्स से है जिनके ज़रिये फेसबुक या इंस्टाग्राम से वीडियोज डाउनलोड की जा सकती है। हम आपको जो तरीका बताने जा रहे हैं, उसमें किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने या अकाउंट लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बहुत ही आसानी से आप वीडियोज देख पाएंगे।
डाउनलोड करें फेसबुक वीडियोज
1. इसके लिए आपको अपने फोन या डेस्कटॉप में फेसबुक लॉगिन कीजिये।
2. अब उस वीडियो को open कीजिये जो आपको डाउनलोज करना है।
3. इसके बाद आपको वीडियो का लिंक कॉपी करना होगा।
4. अगर आप फेसबुक ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो Copy Link का ऑप्शन तीन डॉट मेन्यू (...) में मिलेगा।
5. अब अपने फोन के ब्राउजर में fbdown.net वेबसाइट open कीजिये।
6. आपको वीडियो का लिंक पेस्ट करके Download ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
7. अब More options में जाएं
8. SD या HD ऑप्शन में से कोई एक चुन लीजिये।
9. वीडियो ऑटोमैटिकली फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
डाउनलोड करें इंस्टाग्राम वीडियोज
1. फेसबुक की तरह इस बार आपको इंस्टाग्राम पर जाकर वीडियो का लिंक कॉपी करना है।
2. Copy Link का ऑप्शन आपको तीन डॉट मेन्यू (...) में मिलेगा।
3. अब Ingramer.com वेबसाइट पर जाएं
4. Menu में जाकर Tools पर क्लिक कीजिये।
5. आपको Downloader का ऑप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक कीजिये।
6. अब इंस्टाग्राम वीडियो का लिंक पेस्ट करके Search ऑप्शन पर टैप कीजिये।
7. आखिरी में Download पर टैप कीजिये।
8. इंस्टाग्राम वीडियो खुद डाउनलोड हो जाएगा।