Publish Date: 03 Jun, 2021
Author: Hema Shami
Tech tips and tricks : आज के टाइम में हम में से कई लोग चाहते हैं हमारे कुछ photos and videos जो फोन की गैलरी में है उसे कोई और ना देख सके। हमें गैलरी में कई बार प्राइवेसी की वजह से लॉक लगाना पड़ जाता है। गैलरी के प्राइवेट फोटो को आप बिना लॉक लगाए भी हाइड कर सकते हैं। इसके लिए काफी आसान तरीका है। कई स्मार्टफोन में इसको लेकर ऑप्शन दिए जाते हैं। इससे आप गैलरी के फोटो को हाइड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। ये फीचर Android और iOS दोनों के लिए मौजूद हैं।
Android यूजर्स के लिए
1. इसके लिए आपको अपने फोन की गैलरी में एक फोल्डर बनाना होगा।
2. यह एक हिडन फोल्डर होगा जिसमें सेव किया गया कंटेंट भी हिडन ही रहेगा।
3. यह एक नॉर्मल तरीका है जो Google Photos में काम करता है।
4. इसके लिए आपको यह स्टेप्स फॉलो करने हैं।
5. अपने स्मार्टफोन में Google Photo App ओपन कीजिये।
6. इसमें उन photos and videos को चुने जिन्हें आप छिपाना चाहते हैं।
7. इसके बाद top right दिए तीन डॉट्स पर क्लिक कीजिये।
8. इसके बाद खुलने वाले मेन्यू में Move to Archive का ऑप्शन सिलेक्ट कीजिये।
9. ऐसा करते ही आपके photos and videos उस फोल्डर में सेव हो जाएंगे।
10 इन फोटोज को गूगल के फोटोज वाले ऑप्शन में जाकर कभी भी एक्सेस कर सकते हैं।
iOS यूजर के लिए
1. इसके लिए सबसे पहले अपने iPhone या iPad में फोटोज ऐप पर क्लिक कीजिये।
2. जिस एल्बम को देखना है उसे सिलेक्ट कीजिये।
3. इसके बाद ऊपर right side दिए ऑप्शन को चुनें।
4. जिन photos and videos को छिपाना है उन्हें चुनें।
5. शेयर बटन सिलेक्ट कीजिये।
6. शेयर शीट मेन्यू में हाइड वाला ऑप्शन सिलेक्ट कीजिये।
7. इसके बाद कंफर्म कीजिये।