Tech tips and tricks: यूजर्स की सुविधाओं के लिए WhatsApp में कई सारे फीचर्स आते रहते हैं। जो आपके चैटिंग के अंदाज को बदल देते हैं। इस ऐप में एक ऐसा फीचर भी मौजूद है जिसकी मदद से आप किसी को भी अपनी लोकेशन भेज सकते हैं। WhatsApp फीचर्स के साथ किसी को ट्रैक भी कर सकते हैं। फीचर सेफ्टी के लिहाज से भी बहुत बढ़िया हैं। व्हाट्सऐप पर अपनी एक्जेक्ट लोकेशन भेजकर आप अपनों तक कनेक्ट रह सकते है। व्हाट्सएप पर आप अपनी Current Location के साथ Live Location भी भेज सकते हैं। यह फीचर महिलाओं के लिए सेफ्टी के लिहाज से बड़े काम का साबित हो सकता है। आपको 15 मिनट से 8 घंटे तक की लाइव लोकेशन भेजने की सुविधा Whatsapp पर मिलती है। इसके लिए जरूरी है कि आपके फोन का इंटरनेट और लोकेशन फीचर on रहे।
WhatsApp पर अपनी Current Location भेजें
1. सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन कीजिये।
2. उस चैट या ग्रुप में जाएं जिन्हें लोकेशन भेजनी है।
3. अब अटैचमेंट वाले ऑइकॉन पर टैप कीजिये।
4. जिससे Document, Camera, Gallery, Audio, Location और Contact जैसे ऑप्शन ओपन होंगे।
5.. Location ऑप्शन पर टैप कीजिये।
6. इसके बाद Send your current location के ऑप्शन पर टैप कर दीजिये।
WhatsApp पर अपनी Live Location भेजें
1. इसके लिए भी आपको व्हाट्सएप ओपन कर उस चैट में जाना होगा, जहां लोकेशन भेजनी है।
2. अब अटैचमेंट वाले ऑइकॉन पर टैप कीजिये।
3. Location पर टैप कीजिये।
4. Share Live Location के ऑप्शन पर इस बार आपको टैप करना होगा।
5. अब आपको एक मैसेज दिखाई देगा,
6. जिसे पढ़कर Continue पर टैप कीजिये।
7. आपको लाइव लोकेशन दिखाए जाने का टाइम सेट करना होगा।
8. 15 मिनट, 1 घंटा और 8 घंटे में से किसी एक ऑप्शन को चुने।
9. इस तरह आपकी लाइव लोकेशन चली जाएगी।
10. इसे कभी भी बंद करना हो तो Stop Sharing पर टैप कीजिये।
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत