ICC World Cup 2023 Points Table : विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने अपने विजय रथ को जारी रखते हुए साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया। विश्व कप में टीम इंडिया की यह लगातार आठवीं जीत है। मुकाबले से पहले ऐसा माना जा रहा था कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। लेकिन रविवार को खेले गए मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने भारतीय गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर दिया और मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा हो गया। दोनों टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। हालांकि, इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अब ग्रुप स्टेज के बाद प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर ही रहेगी। इतने बड़े अंतर की जीत के साथ टीम इंडिया को न सिर्फ दो अंक मिले बल्कि नेट रन रेट भी सभी टीमें से बेहतर हो गया है।
टीम |
मैच |
जीत |
हार |
पॉइंट्स |
नेट रन रेट |
1.भारत |
8 |
8 |
0 |
16 |
+2.456 |
2.साउथ अफ्रीका |
8 |
6 |
2 |
12 |
+1.376 |
3.ऑस्ट्रेलिया |
7 |
5 |
2 |
10 |
+0.924 |
4.न्यूजीलैंड |
8 |
4 |
4 |
8 |
+0.398 |
5.पाकिस्तान |
8 |
4 |
4 |
8 |
+0.336 |
6.अफगानिस्तान |
7 |
4 |
3 |
8 |
-0.330 |
7.श्रीलंका |
7 |
2 |
5 |
4 |
-1.162 |
8.नीदरलैंड्स |
7 |
2 |
5 |
4 |
-1.398 |
9.बांग्लादेश |
7 |
1 |
6 |
2 |
-1.446 |
10.इंग्लैंड |
7 |
1 |
6 |
2 |
-1.504 |
टीम इंडिया के बाद प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है। अफ्रीकी टीम ने 8 मैचों में 6 जीत और 2 हार के साथ 12 अंक है। टीम का नेट रन रेट अभी +1.376 है। तीसरे पर ऑस्ट्रेलिया, चौथे पर न्यूजीलैंड, पांचवें पर पाकिस्तान, छठे पर अफगानिस्तान, सातवें पर श्रीलंका, आठवें पर नीदरलैंड्स, नौवें पर बांग्लादेश और आखिरी स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। आपको बता दें कि इस बार विश्व कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जा रहा है। सभी टीमों एक दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। अंत में जो टीमें प्वाइंट्स टेबल में टॉप चार में होगी वो सेमीफाइनल खेलेगी। अगर दो टीमों के अंक एक जैसे होते हैं तो बेहतर नेट रन रेट वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।
World Cup 2023 : Mohammed Shami ने बताया फाइनल में हार के बाद ...
World Cup 2023: फाइनल के बाद PM Modi ने की Team India से ...
World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार पर Sanjay Raut ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत