India Test Squad Announcement For England Tour : इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 18 खिलाड़ियों वाली भारतीय टीम का ऐलान किया है। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई ने शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी दी है जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुमराह टीम के उपकप्तान थे। टीम मैनेजमेंट, हेड कोर्च और सिलेक्टर्स ने युवा खिलाड़ी शुभमन गिल पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तान बनाया है।
शुभमन गिल जैसे ही इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बने, उनके नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। गिल अब भारत के टेस्ट इतिहास में पांचवें सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम 25 साल और 258 दिन की उम्र में हासिल किया है। उनसे पहले इस लिस्ट में चार दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे। मंसूर अली खान पटौदी, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और रवि शास्त्री। अब शुभमन गिल ने इस खास क्लब में पांचवें नंबर पर अपनी जगह बना ली है। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
खिलाड़ी |
उम्र (साल, दिन) |
मंसूर अली खान पटौदी |
21 साल, 77 दिन |
सचिन तेंदुलकर |
23 साल, 169 दिन |
कपिल देव |
24 साल, 48 दिन |
रवि शास्त्री |
25 साल, 229 दिन |
शुभमन गिल |
25 साल 258 दिन |
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
Weather Update: Heavy Rain Lashes Delhi-NCR and Madhya Pradesh, Causes Massive Disruption ...
IND vs ENG : केएल राहुल के निशाने पर गावस्कर का रिकॉर्ड, ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत