IND vs ENG : भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। कप्तान गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया है। वह इंग्लैंड की धरती पर शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले चार भारतीय कप्तान यह कमाल कर चुके हैं, जिसमें आखिरी नाम विराट कोहली का था, जिन्होंने 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी। 7 साल बाद भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा है। उनका यह शतक न केवल उनकी शानदार फॉर्म को दर्शाता है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी एक महत्वपूर्ण पल है।
इंग्लैंड के खिलाफ अपने ऐतिहासिक शतक के साथ, शुभमन गिल ने कई और रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। वह भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी पहली ही पारी में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने विजय हजारे (1951), सुनील गावस्कर (1976) और विराट कोहली (2014) की फेहरिस्त में अपना नाम शामिल किया है। इसके अतिरिक्त, गिल कप्तान के तौर पर अपनी पहली पारी में शतक लगाने वाले 23वें खिलाड़ी हैं, और हर्बी टेलर, एलेस्टेयर कुक और स्टीवन स्मिथ के बाद ऐसा करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं।
भारतीय क्रिकेट इतिहास में कप्तानों द्वारा लगाए गए शतकों की बात करें तो विराट कोहली 41 शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं। उनके बाद सौरव गांगुली 16 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर आते हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर दोनों ने 13-13 शतक जड़े हैं। मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 12 शतकों के साथ इस सूची में बने हुए हैं। वहीं, एमएस धोनी और सुनील गावस्कर 11-11 शतकों के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं।
कप्तान |
शतकों की संख्या |
विराट कोहली |
41 |
सौरव गांगुली |
16 |
मोहम्मद अजहरुद्दीन |
13 |
सचिन तेंदुलकर |
13 |
रोहित शर्मा |
12 |
एमएस धोनी |
11 |
सुनील गावस्कर |
11 |
राहुल द्रविड़ |
6 |
नवाब पटौदी |
5 |
कपिल देव |
4 |
गौतम गंभीर |
2 |
विजय हजारे |
2 |
दिलीप वेंगसरकर |
2 |
रवि शास्त्री |
1 |
अजय जडेजा |
1 |
वीरेंद्र सहवाग |
1 |
अजिंक्य रहाणे |
1 |
सूर्यकुमार यादव |
1 |
शुभमन गिल |
1 |
IND VS ENG : शुभमन गिल रचेंगे इतिहास! ठोका सबसे बड़े ICC अवॉर्ड ...
IND vs ENG : गिल-राहुल की जोड़ी ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, 54 ...
Team India : शुभमन गिल से लेकर रविंद्र जडेजा तक, साल 2025 में ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत