Independence Day 2024: देशभर में लोग आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले से तिरंगा झंड़ा फहराया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। इस मौके पर पीएम मोदी विकसित भारत से लेकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार तक कई बड़े मुद्दों पर बोले। अपने भाषण के दौरान लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियों, आज जो महानुभाव राष्ट्ररक्षा और राष्ट्रनिर्माण के लिए पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ देश की रक्षा कर रहे हैं, ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। चाहे वे किसान हों, जवान हों, हमारे नौजवानों का हौसला हो, दलित हो पीड़ित हों, वंचित हों। लोकतंत्र के प्रति उसकी श्रद्धा पूरे विश्व के लिए एक प्रेरक घटना है। मैं आज ऐसे सभी को आदरपूर्वक नमन करता हूं।'
आपको बता दें 11वीं बार तिंरगा फहराकार पीएम मोदी ऐसा करने वाले देश के तीसरे प्रधानमंत्री बने। लेकिन अगर पीएम मोदी तीसरे नंबर पर हैं तो पहले और दूसरे नंबर पर किसका नाम आता है। चलिए जानते हैं।
78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने 11वीं बार तिरंगा फहराया और वो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आगे निकल गए। सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम दर्ज है। 1947 से लेकर 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे नेहरू ने 17 बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से तिरंगा फहरा चुके हैं। उनके बाद भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम आता है जिन्होंने 16 बार लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर सबसे लंबे भाषण की बात करें तो यह रिकॉर्ड पीएम मोदी के नाम दर्ज है। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले से 98 मिनट का भाषण दिया जो कि अब तक का सबसे लंबा भाषण है। इससे पहले साल 2016 में पीएम मोदी 96 मिनट का भाषण दे चुके हैं। साल 2015 में 86 मिनट के भाषण के साथ पएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के 72 मिनट लंबे भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था।
Gender Equality: Role of Women Empowerment in Nurturing and Nutrition ...
Independence Day 2024: सारा अली खान से लेकर आयुष्मान खुराना तक, बॉलीवुड सेलेब्स ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत