India-Russia : भारत और रूस के बीच का संबंध काफी पुराना और गहरा है। समय आने पर दोनों ने ही एक-दूसरे की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। पिछले 78 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देश मजबूती से एकसाथ खड़े हैं। बहुपक्षीय मंचों जैसे संयुक्त राष्ट्र, जी20, ब्रिक्स और एससीओ में दोनों देशों का आपसी समर्थन दिखाई देता है। दोनों देशों के बीच वैज्ञानिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। भारत और रूस के संबंध को समझने के लिए देखें यह वीडियो...