Rohit Sharma on T20 World Cup 2024 : आज से ठीक एक साल पहले 29 जून को भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इस खास पल के एक साल पूरे होने पर रोहित ने सोशल मीडिया पर एक इ्मोशनल वीडियो शेयर किया है। रोहित वीडियो में बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि ये मेरे लिए और भी खास है क्योंकि मैं इस टीम का कप्तान था। वीडियो में फाइनल के यादगार पलों को दिखाया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने JioHotstar के साथ 'चैंपियंस वाली फीलिंग फिर से' पर दिल खोलकर बात की। रोहित ने बताया कि फाइनल मुकाबले से पहले उन्हें कैसा लग रहा था।
View this post on Instagram
रोहित शर्मा ने बताया कि वो फाइनल से पहले सो नहीं पाए थे। उन्होंने कहा, “13 साल एक लंबा समय है। अधिकांश लोगों का करियर 13 साल का भी नहीं होता। इसलिए विश्व कप जीतने के लिए इतना लंबा इंतजार करना... मैंने आखिरी बार 2007 में जीता था। मेरे लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती थी। मैं पूरी रात सो नहीं पाया। मैं केवल विश्व कप के बारे में सोच रहा था। मैं घबराया हुआ था।” उन्होंने आगे कहा, “मैं अपने पैरों को महसूस नहीं कर पा रहा था। मैं इसे दिखाता नहीं हूं लेकिन अंदर से डर बहुत लग रहा था। हमें सुबह 8:30 या 9 बजे के आसपास निकलना था। लेकिन मैं 7 बजे उठ गया। अपने कमरे से मैं मैदान देख सकता था और बस उसे देखता रहा। मुझे याद है कि मैंने सोचा था- 'दो घंटे में मैं वहां पहुंच जाऊंगा। और चार घंटे में रिजल्ट सामने आ जाएगा। या तो कप यहां होगा या नहीं।”
29 जून 2024 को भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इस ऐतिहासिक जीत को आज एक साल पूरा हो गया है, पर फैंस के दिलों में इसकी यादें अब भी ताज़ा हैं। यह जीत भारत के लिए एक बड़े पल की शुरुआत थी। इस यादगार टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद, भारत ने एक और ICC ट्रॉफी अपने नाम की। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर अपनी दूसरी ICC ट्रॉफी जीती। यह दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर जारी है।
IPL 2025 : आरसीबी ने रचा इतिहास, 18 साल में ऐसा करने वाली ...
IPL 2025 : 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने लगाया शतक, सोशल मीडिया ...
IND vs ENG : क्या इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में शमी की ...
IND vs ENG : तीसरे टी20 में अर्शदीप सिंह रच सकते हैं इतिहास, ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत