Indian Personalities Death in 2024: जल्द ही नया साल 2025 नई यादें और अनुभव लेकर आएगा। लेकिन साल 2024 भी बहुत कुछ सिखा कर गया और लोगों की आंखे नम करके गया। साल 2024 जाते-जाते कई महान हस्तियों को अपने साथ ले गया। इसमें मनोरंजन जगत, उद्योगजगत से लेकर राजनितीजगत के महान व्यक्ति शामिल हैं। इन्होंने अपने कार्यों से दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई और लोगों के दिल में ऐसी जगह बनाई जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। अपने अथक प्रयासों से उन्होंने अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करवा लिया। आइए जानते हैं ऐसी महान हस्तियों के बारें।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 हो हुआ और उनकी मृत्यू 26 दिसंबर 2024 को हुई। वह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। वह महान और सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्री थे। वह रिजर्व बैंक के गवर्नर और योजना आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
उस्ताद जाकिर हुसैन
उस्ताद जाकिर हुसैन एक मशहूर तबला वादक थे। उन्होंने अपनी कला को न केवल देश बल्कि दुनिया के कौने-कौने में पहुंचाया है। जाकिर हुसैन तबला के दिग्गज उस्ताद अल्ला रक्खा के बेटे हैं उनका जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था और उनकी मृत्यू 15 दिसंबर 2024 को हुई। जाकिर को 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्मभूषण और 2023 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था।
महान उद्योगपति रतन टाटा
महान उद्योगपति रतन टाटा उद्योग जगत का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने टाटा समूह को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में कड़ी मेहनत की है। रतन टाटा का स्वभाव जितना सरल था सोच उतनी ही ऊंची थी। उन्होंने समाज सेवा के भी बहुत कार्य किए हैं। उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था। और उनकी मृत्यू 9 अक्टूबर 2024 को हुई।
शायर मुनव्वर राणा
मशहूर शायर मुनव्वर राणा का जन्म 26 नवंबर 1952 को यूपी के रायबरेली में हुआ था और उनकी मृत्यू 14 जनवरी 2024 में हुई। वह उर्दू और हिंदू के मशहूर शायर था। उन्होंने अपनी शायरी के माध्यम से करोड़ों देशवासियों का दिल जीता। उनकी मां को समर्पित शायरी काफी लोकप्रिय है। उन्होंने अपनी शायरी के माध्यम से सत्ता की आंख में आंख मिला कर उसकी कमी बताईं। मुनव्वर राणा के प्रशसंक न केवल भारत बल्कि कई देशों में मौजूद हैं।
राजनेता बाबा सिद्दीकी
अजित पवार गुट के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी का मुंबई में अलग ही जलवा था। न सिर्फ राजनीति जगत बल्कि बॉलीवुड में भी उनकी बहुत धाक थी। वह 1999 से 2014 विधायक रहे हैं। उनकी इफ्तार पार्टी बहुत मशहूर थी। इस पार्टी में जानी-मानी हस्तियां आती थीं। उनका जन्म 13 सितंबर 1958 को पटना में हुआ था। बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को गोलीमारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के बाद शिंदे सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक सवालों के घेरे में आ गई थी।
उस्ताद राशिद खान
भारतीय शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह मशहूर घराने रामपुर-सहसवान के संस्थापक इनायत हुसैन खान के परपोते थे। वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनका निधन कोलकाता के एक बड़े अस्पताल में 9 जनवरी 2024 को हुआ।
Meghalaya Honeymoon Murder: Money Was Not The Motive For Killing Raja Raghuvanshi Says Police ...
Health Facts: Wheat or Millet, Which Carbohydrate is Better For Weight Loss and Sustainability? ...
Business News: US President Donald Trump Launches Gold Card Program for Billionaire Immigrants ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत