Draupadi Murmu Visit Ram Mandir: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को पहली बार अयोध्या में विराजमान रामलला के दर्शन किए। आपको बता दें प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में द्रौपदी मुर्मू नहीं पहुंच पाई थीं। बुधवार की सुबह राष्ट्रपति अयोध्या पहुंच गई थीं। इसके बाद रामलला के दर्शन करने से पहले वो हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंची और वहां दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। साथ ही वो सरयू घाट पर महाआरती में शामिल हुईं।