Indian Sports Calendar 2024 : साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। खेल जगत के लिए ये साल काफी अहम साबित होने वाला है। इस साल खेल जगत में कई बड़े आयोजन होने वाले हैं। साल 2024 में टी20 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन होना हैं। इसके साथ ही इस साल ओलंपिक का भी आयोजन होना है, जिस पर दुनियाभर की नजरें रहने वाली हैं। जहां एक तरफ कुई युवा खिलाड़ी क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं, रोनाल्डो जैसे दिग्गज खिलाड़ी यूरोप के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट यूरो कप में नजर आने वाले हैं। यह साल खेल प्रेमियों के लिए काफी मनोरंजक रहने वाला है। साल के शुरुआत से लेकर अंत तक कई बड़े स्पोर्ट्स टूर्नामेंट होने है।
साल 2024 क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी खास साबित होने वाला है। इस साल क्रिकेट के 3 बड़े आयोजन होने है। 19 जनवरी से 11 फरवरी तक साउथ अफ्रीका में अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसके बाद टी20 मेन्स वर्ल्ड कप आयोजन होगा। टी20 मेन्स वर्ल्ड कप 30 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। इसके बाद विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन बांग्लादेश में होगा।
साल 2024 की शुरुआत में ही दो बड़े फुटबॉल इवेंट होने वाले हैं। अफ्रीका के अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस का आयोजन आइवरी कोस्ट में होगा। यह आयोजन 13 जनवरी से लेकर 11 फरवरी के बीच होना है। वहीं, कतर में एएफसी एशियन का आयोजन होना है। बता दें कि यह टूर्नामेंट पहले चीन में होने वाला था, लेकिन बाद में बाद में इसकी मेजबानी कतर को दे दी गई।
साल 2024 में ओलंपिक का आयोजन होना है। इस बार पेरिस में ओलंपिक होगा। ये आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होगा। पेरिस दूसरा ऐसा शहर है, जहां तीसरी बार ओलंपिक का आयोजन होने जा रहा है।
इवेंट |
खेल |
वेन्यू |
तारीख |
अफगानिस्तान का भारत दौरा |
क्रिकेट |
कई स्थान |
11-17 जनवरी |
FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स |
हॉकी |
रांची |
13-19 जनवरी |
2024 इंडिया ओपन |
बैडमिंटन |
नई दिल्ली |
16–21 जनवरी |
2024 WTT स्टार कंटेंडर |
टेबल टेनिस |
गोवा |
23–28 जनवरी |
इंग्लैंड का भारत दौरा |
क्रिकेट |
कई स्थान |
25 जनवरी - 11 मार्च |
2024 FIH हॉकी वूमेंस प्रो लीग मैच |
हॉकी |
भुवनेश्वर |
3–9 फरवरी |
2024 FIH हॉकी मेंस प्रो लीग मैच |
हॉकी |
भुवनेश्वर |
10–16 फरवरी |
2024 FIH हॉकी वूमेंस प्रो लीग मैच |
हॉकी |
राउरकेला |
12–18 फरवरी |
2024 FIH हॉकी मेंस प्रो लीग मैच |
हॉकी |
राउरकेला |
19–25 फरवरी |
2024 SAFF जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप |
एथलेटिक्स |
चेन्नई |
12-14 अप्रैल |
वर्ल्ड जूनियर अंडर 20 चैंपियनशिप 2024 |
चेस |
नई दिल्ली |
1–14 जून |
2024 इंडियन ग्रां प्री |
मोटो जीपी |
ग्रेटर नोएडा |
20–22 सितम्बर |
बांग्लादेश का भारत दौरा |
क्रिकेट |
कई स्थान |
(अभी तय किया जाना बाकी) सितम्बर |
2024 SAFFसीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप |
एथलेटिक्स |
रांची |
4-6 अक्टूबर |
न्यूजीलैंड का भारत दौरा |
क्रिकेट |
कई स्थान |
(अभी तय किया जाना बाकी) अक्टूबर |
2024 सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल |
बैडमिंटन |
लखनऊ |
26 नवम्बर – 1 दिसम्बर |
इंडिया सुपर 100 I |
बैडमिंटन |
अभी तय किया जाना बाकी |
3–8 दिसम्बर |
इंडिया सुपर 100 II |
बैडमिंटन |
अभी तय किया जाना बाकी |
10–15 दिसम्बर |
वेस्टइंडीज महिला टीम का भारत दौरा |
क्रिकेट |
अभी तय किया जाना बाकी |
(अभी तय किया जाना बाकी) दिसम्बर |
Meghalaya Honeymoon Murder: Money Was Not The Motive For Killing Raja Raghuvanshi Says Police ...
Health Facts: Wheat or Millet, Which Carbohydrate is Better For Weight Loss and Sustainability? ...
Business News: US President Donald Trump Launches Gold Card Program for Billionaire Immigrants ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत