Publish Date: 07 Dec, 2024
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
International Anti-Corruption Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस हर साल 9 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और इसके उन्मूलन के लिए प्रभावी उपायों को प्रोत्साहित करना है। यह दिन भ्रष्टाचार के कारण होने वाले सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक नुकसान को उजागर करता है। आइए जानते हैं इस दिन की तिथि, इतिहास और महत्व।
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस की शुरुआत 31 अक्टूबर 2003 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र अभिसमय को स्वीकार किया। पहली बार इसे 2005 में मनाया गया। इस अभिसमय पर 140 से अधिक देशों ने हस्ताक्षर किए। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य सरकारों, संगठनों, और आम जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट करना है।
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का महत्व
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस भ्रष्टाचार से निपटने के लिए वैश्विक प्रयासों को प्रेरित करता है। यह दिन भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने से समाज में समानता, न्याय, और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है। भ्रष्टाचार न केवल नैतिक मुद्दा है, बल्कि यह विकासशील देशों की आर्थिक प्रगति को भी बाधित करता है। यह दिन सरकारों, संगठनों, और नागरिकों को एक मंच पर लाकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए समर्पित करता है।
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस कैसे मनाया जाता है?
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के दिन जागरूकता अभियान, वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। साथ ही सरकारी और गैर-सरकारी संगठन भ्रष्टाचार के प्रभावों पर प्रकाश डालते हैं। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए जागरूकता बढ़ाई जाती है। ईमानदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार और मान्यता दी जाती है।
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2024 की थीम
हर साल इस दिवस की एक विशेष थीम होती है। जो भ्रष्टाचार के मुद्दों को उजागर करती है। अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2024 की थीम है ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के साथ एकजुट होना कल की ईमानदारी को आकार देना।