Publish Date: 23 Jun, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking 2025: नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 26 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य अवैध दवाओं और समाज के लिए उनके कारण उत्पन्न होने वाली बड़ी समस्या के बारे में जागरूकता फैलाना है। वहीं युवाओं को भी नशे से दूर रहने और भविष्य में इससे होनी वाली समस्याओं के असर के बारे में समझाना है। इस दिन के माध्यम से सरकारों और समुदायों को प्रोत्साहित किया जा सकता है कि किस तरह से अवैध तस्करी के खिलाफ लड़ सकें। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व।
नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस का इतिहास
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ 1987 को अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने की घोषणा की थी। 7 दिसंबर 1987 को प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद पहली बार 26 जून 1988 को मनाया गया था। इसके बाद से यह दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस को विश्व मादक पदार्थ दिवस भी कहा जाता है। इस दिन के माध्यम से लोगों को नशा मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2025 की थीम
नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर किसी विशेष थीम की घोषणा की जाती है। यह थीम उस समय की समस्याओं पर आधारित होती है। इस साल इस दिवस की थीम ‘‘बाधाओं को तोड़नाः सभी के लिए रोकथाम, उपचार और पुनर्प्राप्ति’’ है। इस थीम के माध्यम से नशे को रोकने और लोगों को जागरुक करने के लिए अहम् कदम उठाने की जरुरत है।
नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस का महत्व
नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस का बहुत महत्व होता है। इस दिन के माध्यम से नशीली दवाओं के सेवन के खतरों और परिणामों के बारे में जागरुक किया जाता है और लोगों को नशीली दवाओं के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित किया जाता है। नशीली दवाओं के सेवन से प्रभावित लोगों के लिए समर्थन और सहायता। साथ ही उपचार और पुनर्वास सेवाओं को बढ़ावा देना है। इस दिन से अवैध तस्करी के खिलाफ लड़ने के लिए सरकारों और समुदायों को प्रोत्साहित करना होता है। नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने के लिए कानूनों और नीतियों को मजबूत करता है। नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ लड़कर एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। लोगों को नशीली दवाओं के सेवन से बचने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दिन दुनिया भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।