International Day of Peace 2024: अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस शांति, अहिंसा और संघर्षों के समाधान के लिए मनाया जाता है। यह हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिवस हमें एकजुट होकर वैश्विक चुनौतियों का सामना करने, सहिष्णुता को बढ़ावा देने और एक शांतिपूर्ण दुनिया को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दिन का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर शांति की स्थापना करना है और शांति के लिए किये गए प्रयासों को समर्थन करना है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व।
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1981 में की गई थी। इसे अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की सुदृढ़ीकरण के लिए समर्पित किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस युद्धविराम और अहिंसा के सिद्धांतों का पालन करने के लिए भी मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र हर साल इस दिन के लिए एक खास थीम तय करता है, जो उस वर्ष की प्रमुख वैश्विक चुनौतियों को उजागर करती है। साल 2024 की अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की थीम “Cultivating a Culture of Peace.” "शांति की संस्कृति का विकास करना" है। 21 सितंबर को शांति दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि इस दिन दुनियाभर के लोग युद्ध और हिंसा से दूर रहकर शांति का संदेश फैलाएं।
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का बहुत महत्व है। इस दिन को युद्ध, आतंकवाद, और सामाजिक संघर्षों को का करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन शांति और सुलह पर जोर देता है। यह दिन दुनिया भर में शांति प्रयासों के प्रति जागरूकता फैलाने और शांति स्थापना की प्रक्रिया में योगदान देने के लिए लोगों को प्रेरित करता है। शांति दिवस पर कई संगठनों, स्कूलों और समुदायों द्वारा दुनियाभर में मनाया जाता है। इस दिन शांति से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोगों को जागरूक किया जाता है। यह दिन न्याय और मानवाधिकारों पर भी ज़ोर देता है।
International Yoga Day 2025: Know Date, Theme, History, Significance, And More ...
International Day of Yoga 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस; जानें तिथि, इतिहास, थीम और ...
Father’s Day 2025: When to Celebrate Father’s Day, Know Date, History, Significance and More ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत