International Friendship Day 2024: अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस हर साल 30 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य मित्रता के महत्व को उजागर करना और लोगों के बीच शांति और भाईचारे को बढ़ावा देना है। आइए जानते हैं इस दिन की थीम इतिहास और महत्व
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस की शुरुआत 1958 में पैराग्वे में हुई थी। लेकिन आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2011 में की गई थी। इसका उद्देश्य मित्रता को बढ़ावा देना और विभिन्न संस्कृतियों और लोगों के बीच आपसी समझ और शांति को प्रोत्साहित करना था।
हर साल अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस की एक थीम होती है जो विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करती है। इस थीम का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और मित्रता के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान खोजना है। अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस 2024 की थीम "विविधता को अपनाना, एकता को बढ़ावा देना" है।
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस दोस्तों के बीच रिश्तों को मजबूत करने का एक अवसर है। मित्रता के माध्यम से विभिन्न समुदायों और देशों के बीच शांति और समझ को बढ़ावा दिया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि मित्रता और सद्भावना समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि दोस्तों का महत्व हमारी जिंदगी में कितना बड़ा होता है और कैसे हम उनके साथ अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस को मनाने के कई तरीके हैं जिससे आप अपने दोस्तों के साथ इस खास दिन को और भी यादगार बना सकते हैं। इस दिन अपने दोस्तों को धन्यवाद कहें और उनके साथ कुछ समय बिताएं। अपने दोस्तों को एक खास संदेश या नोट लिखें, जिसमें आप उनकी मित्रता की सराहना करें। एक छोटा सा गिफ्ट या फूल देकर अपनी दोस्ती को और भी मजबूत बनाएं। अपने दोस्तों के साथ एक फिल्म देखें, डिनर करें या कोई आउटडोर गतिविधि कर सकते हैं। अपनी पुरानी यादें और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें और अपने दोस्तों को टैग करें। आप इस तरह आप अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस को यादगार बना सकते हैं और अपनी दोस्ती को और भी मजबूत कर सकते हैं।
International Yoga Day 2025: Know Date, Theme, History, Significance, And More ...
International Day of Yoga 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस; जानें तिथि, इतिहास, थीम और ...
Father’s Day 2025: When to Celebrate Father’s Day, Know Date, History, Significance and More ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत