Publish Date: 08 Mar, 2025
Author: Anjum Qureshi
International Women's Day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च के दिन मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके संघर्षों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस लगभग पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रम, सेमिनार और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। आप भी इस दिन अपने संस्थान, कार्यालय, विद्यालय या कोई समूह बनाकर प्रतियोगिताओं का आयोजित कर सकते हैं।
वाद-विवाद प्रतियोगिता
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवा सकता है। यह फिर ऐसी किसी प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। इस दिन महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों या फिर महिला सुरक्षा, समानता जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रतियोगिता करवा सकते हैं।
निबंध एवं कविता लेखन प्रतियोगिता
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के अधिकार, सशक्तिकरण, समाज में उनकी भूमिका और संघर्ष जैसे विषयों पर निबंध या काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता महिलाओं की भावनाओं, अनुभवों और उनके विचारों को व्यक्त करने का बेहतरीन मंच प्रदान करती है। महिलाओं से जुड़े गंभीर विषयों पर काव्य पाठ किया जा सकता है।
पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी एक अच्छा सुझाव है। चित्रों और शब्दों के माध्यम से महिलाओं के मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए जा सकते हैं। प्रतिभागियों को महिला समानता, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव जैसे विषयों पर स्लोगन और पोस्टर बनाए जा सकते हैं।
खेल एवं शारीरिक प्रतियोगिताएं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा सकता है। आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं। इसलिए इस दिन आप रेस, बैडमिंटन, योग, मैराथन, कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जा सकती है या फिर ऐसी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं।
नृत्य प्रतियोगिता
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन आप नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन कर सकते हैं। आप पारंपरिक या लोक नृत्य प्रतियोगिताएं कराएं। यह महिलाओं के लिए अच्छा अवसर होगा और इससे अपनी संस्कृति की भी पहचान होगी।