Publish Date: 08 Mar, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
International Women's Day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य में महिलाओं के अधिकारों, समानता, सशक्तिकरण और अवसरों के लिए समाज को जागरुक करना है। महिलाओं के सम्मान के लिए कई कार्यक्रम और सेमिनार का आयोजन किया जाता है। वहीं ऑफिस और विश्वविद्यालयों में भी इस दिन को खास तरह से मनाया जाता है। इस दिन को आप भी खास तरह से मना सकता है। यदि आप इस दिन आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करना चाहती हैं तो र ऑफिस या कॉलेज में साड़ी पहन सकती हैं। साड़ी से अपने लुक को शानदार बना सकती हैं।
कॉटन साड़ी
कॉटन साड़ी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पहन सकती हैं। यह बेहद आरामदायक होती है। यह सादगी और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। कॉटन साड़ी में आप कोई भी कलर ले सकती हैं।
खादी साड़ी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप खादी साड़ी भी पहन सकती हैं। यह एकदम यूनिक और क्लासी होती है। यह ऑफिस और कॉलेज दोनों जगहों के लिए एकदम परफेक्ट है। खादी भारतीय परंपर और संस्कृति का हिस्सा है। ऐसे में इस साड़ी का विकल्प काफी अच्छा रहेगा।
चिकनकारी साड़ी
आजकल चिकनकारी साड़ी को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें हल्की और भारी कढ़ाई दोनों आसानी से मिल जाती हैं। आप व्हाइट या पेस्टल कलर का चुनाव कर सकते हैं।
हैंडलूम सिल्क साड़ी
एथनिक और रॉयल लुक के लिए आप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हैंडलूमक सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। इसमें आप हल्के रंग चुने। इस साड़ी में खूबसूरत के साथ प्रोफेशनल भी देखेंगी।
बांधनी साड़ी
बांधनी साड़ी राजस्थान पारंपरिक साड़ी है। जो अपने रंगों के लिए जानी जाती है। इसमें एक साथ कई रंग और प्रिंट होते हैं। आप कलरफुल और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो आप इस साड़ी को टाई कर सकती हैं।
पटोला साड़ी
आप एलिगेंट लुक के लिए यह साड़ी पहन सकती हैं। पटोला साड़ी में आमतौर पर जटिल डिजाइन होते हैं साथ ही यह अपने ब्राइट कलर के लिए भी जानी जाती हैं। आप महिला दिवस के लिए अच्छा विकल्प है।
तांत साड़ी
तांत साड़ी हल्की और आरामदायक होती है। इसके रंग भी बहुत शानदार होते हैं। यह बंगाल की पारंपरिक साड़ी है। महिल दिवस के लिए आप इसे पहन सकती हैं।