DC vs MI Playing XI: आईपीएल के 16वें सीजन का आज (11 अप्रैल) 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस(MI vs DC) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। दोनों ही टीम का सफर अबतक काफी निराशाजनक रहा है।
जिसकी वजह यह है कि जहां एकतरफ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई को अबतक खेले गए अपने दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ डेविड वार्नर की अगुआई वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स को भी शुरुआती तीन मैचों में हार मिली है। दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में फिलहाल सबसे नीचे चल रही है। ऐसे में खुद को इस रेस में बनाए रखने के लिए जीत का खाता खुलना दोनों ही टीमों के लिए काफी जरूरी है।
आईपीएल के इतिहास में अबतक दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (MI vs DC Head to Head Record) दोनों टीमों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। इन कुल मुकाबलों में से 15 मैच दिल्ली की टीम जीतने में कामयाब रही हैं। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम ने कुल 17 मैचों में जीत दर्ज की है। आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है।
दिन और समय- मंगलवार, 11 अप्रैल और शाम 7.30 बजे
वेन्यू- अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली
लाइव स्ट्रीमिंग- जियो सिनेमा
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अरशद खान, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11 : पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, रिले रोसौव, ललित यादव, अक्षर पटेल, रोवमेन पॉवेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
IPL 2023 : क्रुणाल पांड्या ने पकड़ा अपने छोटे भाई का कैच, आउट ...
फैन ने शादी के कार्ड पर छपवाई धोनी की फोटो, सोशल मीडिया पर ...
IPL 2023 : चेन्नई मैनेजमेंट आईपीएल ट्रॉफी के साथ पहुंचा तिरुपति मंदिर, सोशल ...
IPL 2023 Prize Money : आईपीएल चैंपियन चेन्नई हुई मालामाल, गुजरात पर भी ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत