IPL 2023 : आईपीएल 2023 में आज यानी 16 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले खबर आई है कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काट लिया है। उन्होंने एक वीडियो में खुद इस बात का खुलासा किया है। अर्जुन मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल खेल रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे दूसरे खिलाड़ियों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।
Mumbai se aaya humara dost. 🤝💙 pic.twitter.com/6DlwSRKsNt
लखनऊ की टीम ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि एक क्रिकेटर अर्जुन गले लगाते हुए पूछता है कि उंगली में क्या हुआ। इसके जवाब में अर्जुन ने कहा कि कुत्ते ने काट लिया है। इसके बाद दूसरे खिलाड़ी ने पूछा कब, तो उन्होंने कहा कि एक दिन पहले। कुत्ते के काटने की बात सुनकर सभी मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी हैरान रह जाते है। वीडियो देखने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है। हालांकि उन्हें कुत्ते ने इकाना स्टेडियम में काटा या कहीं और यह स्पष्ट नहीं हुआ है।
लखनऊ सुपर जायंट्स- काइल मायर्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टॉयनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह, आवेश खान, अमित मिश्रा।
मुंबई इंडियंस- इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नेहाल बढेरा, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।
IPL 2023 : क्रुणाल पांड्या ने पकड़ा अपने छोटे भाई का कैच, आउट ...
फैन ने शादी के कार्ड पर छपवाई धोनी की फोटो, सोशल मीडिया पर ...
IPL 2023 : चेन्नई मैनेजमेंट आईपीएल ट्रॉफी के साथ पहुंचा तिरुपति मंदिर, सोशल ...
IPL 2023 Prize Money : आईपीएल चैंपियन चेन्नई हुई मालामाल, गुजरात पर भी ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत