Most Sixes in an IPL Season : आईपीएल 2024 खत्म होने को है। जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ रहा है वैसे ही प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में कई रिकॉर्ड टूटते हुए देखे गए हैं। इस सीजन एक से बढ़कर एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी इस साल ही बना है। इसके अलावा, अब छक्के जड़ने का महारिकॉर्ड भी टूट गया है। आईपीएल 2024 में अभी तक इतने छक्के लग चुके हैं, जितने अभी तक किसी भी सीजन में नहीं लगाए हैं। खास बात ये हैं कि अभी लीग के 6 मैच बाकी है और इसके बाद प्लेऑफ के मैच भी खेले जाने हैं।
आईपीएल 2024 एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाला टूर्नामेंट बन गया है। सीजन का 64वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 20 छक्के जड़े। इसके साथ ही आईपीएल 2024 में अभी तक कुल 1125 छक्के लग चुके हैं, जो एक सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले आईपीएल 2023 में कुल 1124 छक्के लगे थे। लेकिन मंगलवार को खेले गए मुकाबले में यह रिकॉर्ड टूट गया। आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में यह तीसरा ही मौका है जब 1000 से ज्यादा छक्के लगे हैं।
साल |
छक्के |
2024 |
1125 |
2023 |
1124 |
2022 |
1062 |
2018 |
872 |
2019 |
784 |
आईपीएल के मौजूदा सीजन पर नजर डालें तो, 7 ऐसी टीमें हैं जिन्होंने 100 से अधिक छक्के जुड़े हैं और अन्य तीन टीम इसके बेहद करीब हैं। इससे साफ पता चलता है कि इस सीजन आईपीएल में बल्लेबाजों का दबदबा है। आईपीएल 2024 में अभी तक सबसे अधिक छक्के अभिषेक शर्मा ने लगाए हैं। वह 12 मैचों में 35 छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम दूसरे नंबर पर आता है। उन्होंने अब तक 33 छक्के लगाए हैं। तीसरें नंबर पर सुनील नारायण हैं, जिन्होंने 32 छक्के लगए हैं।
आईपीएल टीम |
छक्के |
एसआरएच |
146 |
आरसीबी |
141 |
डीसी |
135 |
केकेआर |
125 |
एमआई |
122 |
पीबीकेएस |
102 |
आरआर |
100 |
सीएसके |
99 |
एलएसजी |
88 |
जीटी |
67 |
IPL 2024 में ये 5 बल्लेबाज रहे सबसे बड़े Flop, टीम को हार ...
IPL 2024 Prize Money : चैंपियन KKR हुई पैसों की बारिश, जानें किसे ...
IPL 2024 Winner : तीसरी बार चैंपियन बनी KKR, फाइनल में SRH को ...
IPL 2024 : हैदराबाद 113 रन पर ऑलआउट, फाइनल के इतिहास में बनाया ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत