IPL 2024 : आईपीएल का आगाज होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। सीजना का पहला मुकाबला 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस बार आईपीएल का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बीसीसीआई दूसरे चरण का शेड्यूल जारी करेगी। इसी बीच ऋषभ पंत को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। करीब 14 महीनों के बाद पंत फिर एक बार मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पंत को बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 के लिए फिटनेस क्लीयरेंस दे दिया है। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में पंत का पंजाबी लुक नजर आ रहा है। इसके साथ ही पंत सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। आधिकारिक तौर पर फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद पंत ने यह फोटो शेयर की है। इनमें पंत पंजाबी लुक में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने नीले रंग का कुर्ता और इसी रंग की पगड़ी बांधी हुई है। इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रहे हैं।
23 मार्च - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे IST, मोहाली
28 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे IST, जयपुर
31 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7:30 बजे IST, विजाग
3 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7:30 बजे IST, विजाग
7 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे IST, मुंबई
IPL 2024 में ये 5 बल्लेबाज रहे सबसे बड़े Flop, टीम को हार ...
IPL 2024 Prize Money : चैंपियन KKR हुई पैसों की बारिश, जानें किसे ...
IPL 2024 Winner : तीसरी बार चैंपियन बनी KKR, फाइनल में SRH को ...
IPL 2024 : हैदराबाद 113 रन पर ऑलआउट, फाइनल के इतिहास में बनाया ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत