IPL 2024 : आईपीएल 2024 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लीग स्टेज के सभी मुकाबले खेले जा चुके हैं। प्लेऑफ के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू क्वालीफाई कर चुकी है। टूर्नामेंट के इस सीजन में हमे कई शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं। अब तक खेले गए 70 मैच में कई हमे कई रिकॉर्ड टूटते हुए भी दिखे हैं। इस लेख में हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्के और चौके जड़े हैं।
इस सीजन में अब तक 70 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सबसे अधिक चौके जड़ने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम सबसे ऊपर है। हेड ने 11 पारियों में 53.30 की औसत और 201.89 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 61 चौके जड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 533 बनाए हैं। दूसरे नंबर पर आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली हैं, जिन्होंने 14 पारियों में 59 चौके लगाए हैं। इसके साथ ही सीजन में उन्होंने सबसे अधिक रन भी बनाए हैं। तीसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ हैं, जिन्होंने 14 पारियों में 58 चौके जड़े हैं।
क्र. |
खिलाड़ी |
पारी |
रन |
4 |
1. |
ट्रेविस हेड (SRH) |
11 |
533 |
61 |
2. |
विराट कोहली (RCB) |
14 |
708 |
59 |
3. |
ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) |
14 |
583 |
58 |
4. |
फिल सॉल्ट (KKR) |
12 |
435 |
50 |
5. |
साई सुदर्शन (GT) |
12 |
527 |
48 |
आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो, इस सीजन सबसे अधिक छक्के लगाए गए हैं। इस सीजन सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 13 पारी में कुल 41 छक्के लगाए हैं। इसके बाद आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का नाम हैं, उन्होनें 14 पारियों में कुल 37 छक्के जड़े। तीसरे नंबर पर निकोलस पूरन हैं, जिन्होनें 14 पारी में 36 छक्के लगए हैं।
क्र. |
खिलाड़ी |
पारी |
रन |
6 |
1. |
अभिषेक शर्मा |
13 |
467 |
41 |
2. |
विराट कोहली (RCB) |
14 |
708 |
37 |
3. |
निकोलस पूरन (LSG) |
14 |
499 |
36 |
4. |
सुनील नरेन (KKR) |
12 |
461 |
32 |
5. |
ट्रेविस हेड (SRH) |
11 |
533 |
31 |
IPL 2024 में ये 5 बल्लेबाज रहे सबसे बड़े Flop, टीम को हार ...
IPL 2024 Prize Money : चैंपियन KKR हुई पैसों की बारिश, जानें किसे ...
IPL 2024 Winner : तीसरी बार चैंपियन बनी KKR, फाइनल में SRH को ...
IPL 2024 : हैदराबाद 113 रन पर ऑलआउट, फाइनल के इतिहास में बनाया ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत