IPL 2024 : ऋषभ पंत के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल 2024 में पंत दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पंत को बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) से हरी झंडी मिल गई है। उन्हें एनसीए ने फिट घोषित कर दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि इस साल पंत आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, पंत टूर्नामेंट में विकेट कीपर की भूमिका में नजर नहीं आएंगे।
एनसीए ने ऋषभ पंत को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है। स्पोर्ट्स तक की खबर के अनुसार, पंत को एनसीए से पूरी तरह फिट होने का सर्टिफिकेट मिल गया है। बताया जा रहा है कि पंत आईपीएल के 17वें सीजन में बतौर बल्लेबाज खेलेंगे। यानी वह विकेटकीपिंग करते हुए नजर नहीं आएंगे। आपको बता दे कि दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना में पंत घायल हो गए थे। इसी कारण वह पिछले साल आईपीएल नहीं खेल पाए थे। हालांकि, अब पंत पूरी तरह फिट हो चुके हैं और उन्होंने सोशल पर अपने बैटिंग करते हुए वीडियो शेयर किए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने हाल ही में बताया था कि आईपीएल 2024 में पंत टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पिछले साल उनकी गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर ने टीम की कमान संभाली थी। वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली ने 14 मैचों में से सिर्फ 5 मैचों में ही जीत दर्ज की थी।
ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव , खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप और स्वास्तिक छिकारा।
23 मार्च - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे IST, मोहाली
28 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे IST, जयपुर
31 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7:30 बजे IST, विजाग
3 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7:30 बजे IST, विजाग
7 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे IST, मुंबई
IPL 2024 में ये 5 बल्लेबाज रहे सबसे बड़े Flop, टीम को हार ...
IPL 2024 Prize Money : चैंपियन KKR हुई पैसों की बारिश, जानें किसे ...
IPL 2024 Winner : तीसरी बार चैंपियन बनी KKR, फाइनल में SRH को ...
IPL 2024 : हैदराबाद 113 रन पर ऑलआउट, फाइनल के इतिहास में बनाया ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत