IPL 2024 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है> 18 मई को खेले गए मुकाबले में पिछले साल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को आरसीबी ने 27 रन से हरा दिया। आरसीबी ने इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचकर असंभव को संभव कर दिखाया है। बेंगलुरु ने अपने पहले 8 में से 7 मैच में हार का सामना किया था। इसके बाद टीम लगातार 6 मैच जीती और अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर ली। बेंगलुरु के 14 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में चेन्नई को पीछे कर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी की इस जीत के बाद फैंस ने देर रात तक बेंगलुरु की सड़कों पर जश्न मनाया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी आरसीबी फैंस के बीच जश्न का माहौल साफ देखा जा सकता है।
आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस लगातार टीम के सपोर्ट में पोस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #RCB और #ViratKohli ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं आरसीबी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें फैंस देर रात में सड़कों पर नजर आ रहे हैं। वीडियो को टीम बस के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोड के दोनों तरफ फैंस का जमावड़ा दिखाई दे रहा है और टीम बस को देखते ही फैंस के अंदर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। आईए देखते हैं आरसीबी की जीत के बाद फैंस का रिएक्शन कैसा था।
This was at 1:30 am tonight… This is what makes it all the more special. ❤ We have the best fans in the world and we’re so proud of it. 🤗#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 #RCBvCSK pic.twitter.com/tVnVRoxQ8O
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 18, 2024
RCB fans chanting "Kohli, Kohli, Kohli" at 3 am after the win vs CSK. 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 19, 2024
- The Craze for Kohli is going to another level. pic.twitter.com/bHAjiPnil5
RCB Winning Celebrations at Maratahalli
— Harish Kohli 🐐 (@_HarishPawan) May 18, 2024
RCB RCB RCB 🔥 🔥 🔥 🔥 #Rcb #Bengaluru #Rcbvscsk pic.twitter.com/jpvIu5gYFD
वापसी हो तो RCB जैसी.
— Dilnawaz Alam (@DiLNawazkne) May 18, 2024
जीवन हो या IPL.
मौज आ गई❤️
Congratulations RCB
RCB RCB Never Give Up#Bengaluru #RCBvsCSK#ViratKohli pic.twitter.com/BgokgIKuF8
No comments. 2 mint मोन plz 😭
— 𝙻𝚘𝚝𝚜 𝚘𝚏 𝙻𝚘𝚟𝚎 🕊️ (@Vikram_Hu_Yarrr) May 18, 2024
Kyun Chup kra diya na 😹#RCBvsCSK King Kohli RCB RCB
RCB FOREVER Playoffs pic.twitter.com/88hMmMyxJO
Celebration Begins
— ꜱᴘɪᴅᴇʏシ︎ (@AnushSpidey1) May 18, 2024
RCB RCB RCB🔥🔥🔥🔥pic.twitter.com/gNirVD6NPL
THIS HISTORY OF COME BACK 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥
RCB RCB RCB ❤️❤️❤️❤️ pic.twitter.com/qdbwAFpEqt
— Thiru ' (@illusion_S_) May 18, 2024
RCB Qualified and these are the scenes from Hyderabad IT Corridor 🔥#RCB #IPL pic.twitter.com/AT5i3X1tO1
— Hritik Shyam Gupta (@Hritiksg) May 18, 2024Siraj hits two sixes against Ravi Bishnoi.
— 𝗦𝗵𝗿𝗲𝘆𝗶 ᵀᵒˣᶦᶜ (@NameIsShreyash) May 19, 2024
DK's ridiculous knock of 83 (35) against SRH
Karn Sharma 3 sixes against Starc
These all helped the NRR of #RCB 🔥
pic.twitter.com/SAABOaaJcy
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के खिलाफ 218 रन बनाए। अब आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 18 रन से जीत दर्ज करने की जरूरत थी। फिर क्या था टीम ने वैसा ही किया और सीएसके को 20 ओवर में 191 रनों पर रोक दिया। आरसीबी ने यह मुकाबला 27 रनों से जीत लिया।
IPL 2024 में ये 5 बल्लेबाज रहे सबसे बड़े Flop, टीम को हार ...
IPL 2024 Prize Money : चैंपियन KKR हुई पैसों की बारिश, जानें किसे ...
IPL 2024 Winner : तीसरी बार चैंपियन बनी KKR, फाइनल में SRH को ...
IPL 2024 : हैदराबाद 113 रन पर ऑलआउट, फाइनल के इतिहास में बनाया ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत