IPL 2024 : आईपीएल 2024 का 38वां मुकाबला सोमवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम 7:30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमें सवाई मानसिंह स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आईए देखते हैं इस वीडियो में ऐसा क्या खास है जो सोशल मीडिया पर इतना शेयर किया जा रहा है।
Some 𝘉𝘰𝘯𝘥𝘴 are priceless 💙🩷#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @ImRo45 pic.twitter.com/s627hbYzuN
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 21, 2024
मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि राजस्थान रॉयल्स के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान बल्लेबाज रोहित शर्मा को किस करने की कोशिश करते हैं। वीडियो में शेन बॉन्ड चुपके से रोहित के करीब आते हैं और उनके गाल पर किस करने का प्रयास करते हैं। यह देखकर रोहित सकपका जाते हैं और हंसते हुए पीछे हट जाते हैं। इस दौरान पास में खड़े अश्विन भी मुस्कुराने लगते हैं। मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ बंधन अनमोल हैं।' सोशल मीडिया पर इस वीडयो को काफी पसंद किया जा रहा है।
रोहित और बॉन्ड के इस वीडियो पर जमकर फनी रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'भाई ये चल क्या रहा है, रोहित डर गए थे।' दूसरे ने लिखा, 'भाई रोहित को बचकर रहना पड़ेगा।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'कुछ भी कर लो, लेकिन गार्डन में नहीं घूमना।’ बता दें कि शेन बॉन्ड और रोहित शर्मा का गहरा जुड़ाव रहा है। बॉन्ड साल 2015 से लेकर 2023 तक मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। बॉन्ड के बॉलिंग कोच रहते हुए मुंबई ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।
IPL 2024 में ये 5 बल्लेबाज रहे सबसे बड़े Flop, टीम को हार ...
IPL 2024 Prize Money : चैंपियन KKR हुई पैसों की बारिश, जानें किसे ...
IPL 2024 Winner : तीसरी बार चैंपियन बनी KKR, फाइनल में SRH को ...
IPL 2024 : हैदराबाद 113 रन पर ऑलआउट, फाइनल के इतिहास में बनाया ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत