IPL 2024 : आईपीएल का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। इससे पहले सभी खिलाड़ी अपनी अपनी टीमों के साथ जुड़कर अभ्यास शुरू कर चुके हैं। इसी बीच गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज उमेश यादव उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। उमेश यादव अपनी पत्नी के साथ महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। उमेश यादव ने भी खुद सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ मंदिर परिसर की फोटो शेयर की।
View this post on Instagram
Watch: Indian cricketer Umesh Yadav with his wife Tanya Wadhwa offer prayers at Mahakaleshwar Temple in Ujjain. pic.twitter.com/IzXBb0oWjl
— IANS (@ians_india) March 16, 2024
भारतीय क्रिकेटर शनिवार की सुबह अपनी पत्नी तान्या वाधवा के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। उमेश यादव भस्म आरती में भी शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल से भस्म आरती देखी और चांदी द्वार से बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर उमेश यादव ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव।’ सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।
आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए हुए उमेश यादव ऑक्शन में थे, उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 5 करोड़ 80 लाख रूपये में खरीदा था। 2010 में आईपीएल डेब्यू करने वाले उमेश यादव ने अब तक आईपीएल में कुल 141 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 136 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल में उनका बेस्ट स्पेल 4/23 है। फैंस को उम्मीद है कि इस साल उमेश यादव अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे।
IPL 2024 में ये 5 बल्लेबाज रहे सबसे बड़े Flop, टीम को हार ...
IPL 2024 Prize Money : चैंपियन KKR हुई पैसों की बारिश, जानें किसे ...
IPL 2024 Winner : तीसरी बार चैंपियन बनी KKR, फाइनल में SRH को ...
IPL 2024 : हैदराबाद 113 रन पर ऑलआउट, फाइनल के इतिहास में बनाया ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत