IPL 2024 Prize Money : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का समापन हो चुका है। फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। केकेआर ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। कोलकाता की टीम ने आखिरी बार 2014 सीजन में खिताब जीता था और 10 साल के बाद आखिरकार टीम खिताबी सूखा समाप्त करने में सफर रही है। मैच के बाद चैंपियन टीम केकेआर पर पैसों की बारिश हुई है। सिर्फ कोलकाता ही बल्कि मैच हारने वाली एसआरएच को भी करोड़ों का चेक मिला। आईए जानते हैं कि किस टीम और किस खिलाड़ी को कितना पैसा मिला।
आईपीएल के लिए कुल इनामी राशि 46.5 करोड़ थी। पिछले दो सालों की तरह इस साल भी आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं, फाइनल में हारने वाली हैदराबाद टीम को 12.5 करोड़ रुपये मिले। विजेता और उपविजेता टीम के अलावा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को भी को करोड़ों का चेक दिया गया है। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ का चेक मिला जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली बैंगलोर को 6.5 रुपए मिले।
टाइप |
टीम / खिलाड़ी |
पुरस्कार राशि |
विजेता टीम |
कोलकाता नाईट राइडर्स |
20 करोड़ रुपये |
रनर-अप टीम |
सनराइजर्स, हैदराबाद |
13 करोड़ रुपये |
तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम |
राजस्थान रॉयल्स |
7 करोड़ रुपये |
चौथे स्थान पर रहने वाली टीम |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
6.5 करोड़ रुपये |
टूर्नामेंट का उभरता हुआ खिलाड़ी |
नीतीश रेड्डी (एसआरएच) |
10 लाख रुपये |
ऑरेंज कैप |
विराट कोहली (आरसीबी) |
10 लाख रुपये |
पर्पल कैप |
हर्षल पटेल (पीबीकेएस) |
10 लाख रुपये |
सबसे मूल्यवान खिलाड़ी |
सुनील नरेन (केकेआर) (482 रन और 17 विकेट) |
10 लाख रुपये |
सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीज़न |
जेक फ्रेजर - मैकगर्क |
10 लाख रुपये |
गेम चेंजर ऑफ सीज़न |
सुनील नरेन (केकेआर) |
10 लाख रुपये |
अल्टीमेट फेंटेसी प्लेयर ऑफ़ द सीजन |
सुनील नरेन (केकेआर) |
10 लाख रुपये |
फेयर प्ले अवार्ड |
सनराइजर्स हैदराबाद |
10 लाख रुपये |
प्लेयर ऑफ़ द मैच |
मिचेल स्टार्क |
फैंटेसी प्लेयर ऑफ़ द मैच |
मिचेल स्टार्क |
मैच में सर्वाधिक छक्के |
वेंकटेश अय्यर |
मैच में सर्वाधिक चौके |
रहमानुल्लाह गुरबाज़ |
मैच में सर्वाधिक डॉट |
हर्षित राणा |
IPL 2024 में ये 5 बल्लेबाज रहे सबसे बड़े Flop, टीम को हार ...
IPL 2024 Winner : तीसरी बार चैंपियन बनी KKR, फाइनल में SRH को ...
IPL 2024 : हैदराबाद 113 रन पर ऑलआउट, फाइनल के इतिहास में बनाया ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत