IPL 2025 : आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली का नाम रन मशीन के रूप में लिया जाता है। उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड़ दर्ज है। कोहली के लिए साल 2016 का आईपीएल सीजन काफी शानदार रहा था। उन्होंने 2016 के सत्र में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 16 मैच की 16 पारियों में 973 रन बनाए थे। बता दें कि ये आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। कोहली ने इस दौरान 4 शतक और 7 अर्धशतक भी लगाए थे। आइए जानते हैं कि आईपीएल के हर सीजन में किस खिलाड़ी ने सबसे अधिक रन बनाए।
युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और इंग्लैंड के जोस बटलर आईपीएल में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं। शुभमन गिल ने 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए 17 मैचों में 890 रन बनाए, जिसमें 3 शतक शामिल थे। उनका औसत लगभग 60 का था। वहीं, जोस बटलर ने 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 17 मैचों में 863 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 4 अर्धशतक थे। उनका औसत 57.53 था। दोनों ही खिलाड़ियों ने एक सीजन में रनों का अंबार लगाकर अपनी-अपनी टीमों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
डेविड वॉर्नर को आईपीएल में विदेशी बल्लेबाजों में सबसे सफल खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने 2016 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 17 मैचों में 848 रन बनाए, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल थे। उनका औसत 60.57 का था। वॉर्नर आईपीएल में 800 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने इस लीग में अपनी बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड बनाए हैं।
वर्ष |
खिलाड़ी |
रन |
2008 |
शॉन मार्श |
616 |
2009 |
मैथ्यू हेडन |
572 |
2010 |
सचिन तेंदुलकर |
618 |
2011 |
क्रिस गेल |
608 |
2012 |
क्रिस गेल |
733 |
2013 |
माइकल हसी |
733 |
2014 |
रॉबिन उथप्पा |
660 |
2015 |
डेविड वार्नर |
562 |
2016 |
विराट कोहली |
973 |
2017 |
डेविड वार्नर |
641 |
2018 |
केन विलियमसन |
735 |
2019 |
डेविड वार्नर |
692 |
2020 |
केएल राहुल |
670 |
2021 |
रुतुराज गायकवाड़ |
635 |
2022 |
जोस बटलर |
863 |
2023 |
शुभमन गिल |
890 |
2024 |
विराट कोहली |
741 |
Karnataka Govt Considers Moving Chinnaswamy Stadium From Bengaluru CBD After Stampede ...
IPL 2025 : कप्तान के अपशब्द कहने पर शशांक सिंह ने कहा, 'श्रेयस ...
Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले बेटे की कब्र से लिपटकर रोया ...
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ मामले कोहली के खिलाफ केस दर्ज, RCB के ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत