IPL 2025 CSK Players List : आईपीएल के अगले सीजन के लिए इस बार मेगा नीलामी का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में किया गया और इसके जरिए अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी नई टीम तैयार कर ली है। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक और पांच बार की चैंपियन सीएसके का लक्ष्य छठी इस बार खिताब जीतकर इतिहास रचने पर है। सीएसके ने काफी मजबूत स्क्वाड तैयार किया है। टीम ने नीलामी से पहले 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया किया और अब 20 खिलाड़ियों को खरीदकर अपना 25 खिलाड़ियों का दल पूरा कर लिया है।
चेन्नई की टीम ने कुछ पुराने खिलाड़ियों पर भी दावं लगाया है, जिसमें डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, आर अश्विन शामिल है। अश्विन की टीम में 9 साल बाद वापसी हुई है। रुतुराज गायकवाड़ ने पिछले साल टीम की कप्तानी की थी और इस बार भी वो टीम की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि सीएसके ने रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, मथीश पाथिराना, शिवम दुबे और एमएस धोनी को रिटने किया था। धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया गया है।
खिलाड़ी |
कीमत (₹) |
रोल |
ऋतुराज गायकवाड़ |
18 करोड़ |
बल्लेबाज |
रवींद्र जडेजा |
18 करोड़ |
ऑलराउंडर |
मथीसा पथिराना |
13 करोड़ |
गेंदबाज |
शिवम दुबे |
12 करोड़ |
ऑलराउंडर |
एमएस धोनी |
4 करोड़ |
कप्तान (अनकैप्ड) |
क्र.सं. |
खिलाड़ी |
बेस प्राइस (₹) |
सोल्ड प्राइस (₹) |
1 |
नूर अहमद |
₹2 करोड़ |
₹10 करोड़ |
2 |
रविचंद्रन अश्विन |
₹2 करोड़ |
₹9.75 करोड़ |
3 |
डेवोन कॉनवे |
₹2 करोड़ |
₹6.25 करोड़ |
4 |
सैयद खलील अहमद |
₹2 करोड़ |
₹4.80 करोड़ |
5 |
रचिन रविंद्र |
₹1.50 करोड़ |
₹4 करोड़ |
6 |
अंशुल कम्बोज |
₹30 लाख |
₹3.40 करोड़ |
7 |
राहुल त्रिपाठी |
₹75 लाख |
₹3.40 करोड़ |
8 |
सैम करन |
₹2 करोड़ |
₹2.40 करोड़ |
9 |
गुरजपनीत सिंह |
₹30 लाख |
₹2.20 करोड़ |
10 |
नाथन एलिस |
₹1.25 करोड़ |
₹2 करोड़ |
11 |
दीपक हुड्डा |
₹75 लाख |
₹1.70 करोड़ |
12 |
जेमी ओवर्टन |
₹1.50 करोड़ |
₹1.50 करोड़ |
13 |
विजय शंकर |
₹30 लाख |
₹1.20 करोड़ |
14 |
वंश बेदी |
₹30 लाख |
₹55 लाख |
15 |
आंद्रे सिद्धार्थ |
₹30 लाख |
₹30 लाख |
16 |
श्रेयस गोपाल |
₹30 लाख |
₹30 लाख |
17 |
रामकृष्ण घोष |
₹30 लाख |
₹30 लाख |
18 |
कमलेश नागरकोटी |
₹30 लाख |
₹30 लाख |
19 |
मुकेश चौधरी |
₹30 लाख |
₹30 लाख |
20 |
शैक रशीद |
₹30 लाख |
₹30 लाख |
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इस बार भी टीम के लिए ओपनर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उनके साथ डेवोन कॉनवे नजर आ सकते हैं। इंजरी के चलते कॉनवे आईपीएल 2024 में सीएसके लिए नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब फिर एक बार कॉनवे टीम का हिस्सा हैं। तीसरे और चौथे नंबर पर रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी खेल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में सीएसके लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे पांचवें नबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। छठे नंबर पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आ सकते हैं। टीम के पूर्व कप्तान धोनी सातवें नबर पर आ सकते हैं। अश्विन भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं क्योंकि वो बैटिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा मीथाश पथिराना और खलील अहमद प्लेइंग इलेवन के लिए बेस्ट विकल्प हो सकते हैं।
RCB vs CSK : चेन्नई और बेंगलुरु में किसका पलड़ा भारी, ऐसी हो ...
CSK vs PBKS : चेन्नई और पंजाब में किसका पलड़ा है भारी, जानें ...
IPL 2025 : चेन्नई सुपर किंग्स का बेड़ा गर्क, क्या प्लेऑफ में जगह ...
MI vs CSK : चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में किसका पलड़ा ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत