IPL 2025 Captains List : इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। फैंस बेसब्री से इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच ईडन गार्डंस में खेला जाना है जबकि फाइनल भी 25 मई को इसी मैदान में खेला जाएगा। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार कौनसी टीम खिताब अपने नाम करती है। टूर्नामेंट की सभी 10 टीमें पूरी तरह तैयार हैं। इस बार कई टीमों के कप्तान बदले गए हैं। दिल्ली ने ऋषभ पंत के जाने के बाद अक्षर पटेल को टीम का नया कप्तान बनाया है। वहीं, पंत लखनऊ की कमान संभालेंगे। मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अब अजिंक्य रहाणे के हाथों में है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब जीतने के जिम्मेदारी इस बार रजत पाटीदार को दी गई है। आइए जानते हैं कि सभी टीमों के कप्तानों के बारे में और इन मुकाबलों को आप कहां देख सकते हैं।
टीम |
कप्तान |
कोच |
चेन्नई सुपर किंग्स |
ऋतुराज गायकवाड़ |
स्टीफन फ्लेमिंग |
लखनऊ सुपर जायंट्स |
ऋषभ पंत |
जस्टिन लैंगर |
राजस्थान रॉयल्स |
संजू सैमसन |
राहुल द्रविड़ |
सनराइजर्स हैदराबाद |
पैट कमिंस |
डेनियल विटोरी |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
रजत पाटीदार |
एंडी फ्लावर |
पंजाब किंग्स |
श्रेयस अय्यर |
रिकी पोंटिंग |
मुंबई इंडियंस |
हार्दिक पांड्या |
महेला जयवर्धने |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
अजिंक्य रहाणे |
चंद्रकांत पंडित |
गुजरात टाइटन्स |
शुभमन गिल |
आशीष नेहरा |
दिल्ली कैपिटल्स |
अक्षर पटेल |
हेमांग बदानी |
आईपीएल 2025 का रोमांच शुरू होने वाला है और फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी क्रिकेट के दीवाने हैं, तो जान लीजिए कि आप इस बार आईपीएल के सारे मैच कहाँ देख सकते हैं। अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स-18 वन पर लाइव मैच देख सकते हैं। और अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, तो जियोसिनेमा एप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
आईपीएल 2025 का आगाज़ शनिवार 22 मार्च को होने जा रहा है। पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मैच से पहले कुछ खास कार्यक्रम भी होंगे, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। पहले दिन सिर्फ एक मैच है, लेकिन रोमांच यहीं नहीं रुकेगा। अगले दिन यानी रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर और आरसीबी की टीमें आमने-सामने होंगी। केकेआर की नजरें अपनी जीत की लय को बरकरार रखने पर होंगी, तो आरसीबी नए जोश के साथ मैदान में उतरेगी।
IPL 2025 : आईपीएल के बीच विराट कोहली ने बेटी वामिका संग बिताए ...
RCB vs CSK : चेन्नई और बेंगलुरु में किसका पलड़ा भारी, ऐसी हो ...
Rohit Sharma Birthday : 38वां जन्मदिन मना रहे हैं रोहित शर्मा, जानें उनके ...
CSK vs PBKS : चेन्नई और पंजाब में किसका पलड़ा है भारी, जानें ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत