Islamic New Year 2024: इस्लामिक नववर्ष को हिजरी नववर्ष भी कहा जाता है। इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम होता है। आज से इस्लामी कैलेंडर का पहले दिन की शुरुआत हो गई है। यह दिन पैगंबर मुहम्मद के मक्का से मदीना हिजरत (प्रवास) की याद में भी मनाया जाता है, जो इस्लामी इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। इस्लामी कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है इसलिए इसका दिनांक ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार हर साल बदलता रहता है। इस अवसर पर दुनिया के मुसलमान विशेष प्रार्थनाएं और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। मुहर्रम का महीना मुसलमानों के लिए धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस महीने में इमाम हुसैन की शहादत को याद किया जाता है।
सऊदी अरब में आज ही मुहर्रम महीने के पहले दिन का ऐलान कर दिया गया है। इसकी आधिकारिक रुप से घोषणा कर दी गई है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 07 जुलाई 2024 यानी आज सऊदी अरब में मुहर्रम का पहला दिन होगा और इसी दिन से इस्लामी नव वर्ष की भी शुरुआत होगी। 05 जुलाई 2024 को शुक्रवार के दिन सऊदी अरब में मुहर्रम का चांद दिखाई नहीं दिया था। वहां 6 जुलाई 2024 शाम को चांद दिखा।
भारम में इस्लामिक नव वर्ष की शुरुआत 08 जुलाई 2024 को होगी। क्योंकि सऊदी अरब 07 जुलाई 2024 को यानी आज इस्लामिक नव वर्ष का पहला दिन मनाया जा रहा है। 07 जुलाई इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने जिलहिज्जा 1445 का आखिरी दिन है और 8 जुलाई से इस्लामी नए साल 1446 की शुरुआत हो रही है। आपको बता दें कि सऊदी अरब, यूएई, ओमान, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया जैसे दक्षिण एशियाई देशों से एक दिन पहले चांद दिखाई देता है।
Changur Baba News: Zakir Naik से जुड़ रहे छांगुर के तार! जानें क्या ...
Eid al-Adha 2025 Date : कब मनाई जाएगी बकरीद, जानें सही तारीख और ...
Eid Ul Fitr 2025: Know The Correct Date of Eid in India, Moon Sighting Timing ...
Ramadan 2025 Outfits Ideas: रमजान के दौरान महिलाएं पहन सकती हैं ये ट्रेडिशनल ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत