Israel Hamas War: 4 इजरायली महिला सैनिकों को युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने शनिवार को रिहा किया है। इस चार महिला सैनिकों के बदले अब इजरायल ने 200 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। इनमें से कई कैदियों को वेस्क्ट बैंक में लौटने की अनुमति मिल गई है। वहीं कुछ को गाजा भेज दिया गया है। इन सभी के परिवार के लोग काफी खुख है। इन कैदियों में सबसे कम उम्र का लड़का मात्र 16 साल का है। युद्ध विराम समझौते के तहत बंधकों और कैदियों को छोड़ा गया है। हमास की तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से पूरी दुनिया में वायरल हो रही है।