Unihertz Jelly 2: इन दिनों आपको बड़े display वाले Smartphones तो देखने को मिलते होंगे। लेकिन अब इसी बीच Unihertz ने एक नया स्मार्टफोन Jelly 2 लॉन्च किया है। यह दुनिया का सबसे छोटा 4G स्मार्टफोन है। कंपनी का यह फोन अपने साइज के कारण चर्चा में है। इसमें सिर्फ 3 इंच की स्क्रीन (3 inch Screen) दी गई है जिसे आसानी से अपनी मुट्ठी में बंद किया जा सकता है। आपको बता दें कि Jelly 2 मोबाइल को बनाने वाली टेक कंपनी Unihertz इससे पहले साल 2017 में Jelly नाम का मोबाइल फोन लॉन्च कर चुकी है जिसे सिर्फ 2.45 इंच की डिसप्ले पर बनाया गया था। उस वक्त Jelly को दुनिया के सबसे छोटे स्मार्टफोन का खिताब मिला था। वहीं अब इसी को और आगे ले जाने के लिए कंपनी ने Jelly 2 को दुनिया के सबसे छोटे 4जी एंडरॉयड 10 स्मार्टफोन के रूप में उतारा है। इस बार भी फोन को क्रेडिट कार्ड के साइज का बनाया है। फोन में 3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 480×384 रेजॉलूशन वाला है। स्क्रीन साइज में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। Jelly 2 फोन देखने में जितना छोटा है, इसकी पावर उतनी ही बड़ी है। कंपनी की ओर से इस फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। 6 जीबी रैम के साथ यह फोन मीडियाटेक के हीलियो पी60 चिपसेट पर रन करता है। यूनिहर्ट्ज ने जेली 2 को 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। फोटोग्राफी के लिए Jelly 2 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2,000 MAH की बैटरी दी गई है।