Vikash Dubey news update: विकास दूबे को MP के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कई दिनों से इस आरोपी की तलाश में जुटी थी। विकास दुबे जब उज्जैन के महाकाल मंदिर जा रहा था, तब उसे एक सुरक्षाकर्मी ने पहचान लिया। आपको बता दें कि विकास दुबे दर्शन के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर आया था। जहां से उसे गिरफ्त में लिया गया है। अब सवाल ये है कि Vikas Dubey के साथ आगे क्या होगा? इस बारे में UP के ADG Prashant Kumar ने जानकारी दी है। देखें वीडियो।