Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur:
बॉलीवुड में अपने हुस्न और अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन वो अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। 1990 और 2000 के दशक की सबसे फेमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही लाइमलाइट में रही है। बॉलीवुड की फिल्मों में सफलता पाने वाली इस एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में हमेशा ही विवादों का साया रहा है। उनकी लव लाइफ भी काफी चर्चित रही है।
आपको बता दें कि करिश्मा ने शादी करने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था लेकिन इस कुर्बानी से उन्हें कोई फायदा नहीं हो सका। उनकी शादीशुदा ज़िंदगी भी खत्म हो गई। अब वह अपने पति से तलाक ले चुकी हैं और अलग हो गई हैं।
करिश्मा कपूर ने संजय कपूर (Sunjay Kapur) से शादी रचाई थी। दोनों की शादी ने 13 सालों में ही दम तोड़ दिया। साल 2016 में करिश्मा और संजय कपूर का तलाक हो गया था। दोनों की एक बेटी समायरा, और बेटा किशन राज हैं। तलाक होने के बाद जहां एक ओर करिश्मा अकेले रहने लगीं। तो वहीं संजय कपूर ने एक बिजनेसवुमन और मशहूर मॉडल प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) से दूसरी शादी कर ली है। प्रिया सोशल मीडिया पर अपने पति संजय के साथ बहुत सारी फोटो शेयर करती रहती हैं। ऐसा बताया जाता है कि करिश्मा कपूर को जलाने के लिए प्रिया सचदेव करिश्मा की बहन रिद्धिमा कपूर के साथ हाथ मिलाकर ज्वैलरी बिज़नेस कर रही हैं।
Sunjay Kapur Death: क्या था करिश्मा कपूर के Ex husband संजय कपूर की ...
Karisma to Surbhi Jyoti, Celebs Serve Inspiration To Amp Up Your Baisakhi Look With a ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत