Viral Video: दादी और पोती का बैंगलुरू से मैसूर तक का सफर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इनके सफर के बीच कुछ ऐसा हुआ कि खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल है। दरअसल एक दादी-पोती बैंगलुरू से मैसूर तक का सफर तय करने के लिए बस में बैठीं लेकिन उनके साथ चार मेहमान और भी थे। ये चार मेहमान थे उनके पालतू तोते। दादी और पोती का सफर तो फ्री में होना था लेकिन इसके बाद भी कंडक्टर ने उनका 444 रुपये का टिकट थमा दिया। कंडक्टर ने ऐसा क्यों किया, दादी-पोती का सफर फ्री में क्यों हुआ, क्या इस वायरल हो रही इस खबर का पूरा माजरा आइए जानते हैं।
చిలుకలకు ₹444 బస్ టికెట్ కొట్టిన కండక్టర్
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) March 28, 2024
కర్ణాటక - ఓ మహిళ తన మనవరాలితో కలిసి బెంగళూరు నుంచి మైసూరుకు బస్సులో ప్రయాణించింది. 4 చిలుకలను వెంట తీసుకొచ్చింది. 'శక్తి' పథకంలో భాగంగా వారికి కండక్టర్ ఫ్రీ టికెట్ ఇచ్చాడు కానీ చిలుకలను బాలలుగా పరిగణిస్తూ ₹444 ఛార్జీ వసూలు చేశారు.… pic.twitter.com/WzhVS2NDB6
बैंगलुरू से मैसूर तक का सफर तय करने के लिए बस में बैठी एक दादी और पोती का टिकट इन दिनों जमकर वायरल है। इस सफर के दौरान दादी-पोती के साथ उनके पालतू चार तोते भी थे। सरकार द्वारा चलाई गई शक्ति के तहत दोनों का सफर तो फ्री में होना था लेकिन इसके बावजूद भी उनको टिकट के पैसे देने पड़े। उनके साथ सफर कर रहे चार तोतों के लिए उनको किराया देना पड़ा। केएसआरटीसी के नियमों के अनुसार अगर आप अपने साथ किसी पालतू पशु या पक्षी को ले जा रहे हैं तो आपको आधा टिकट खरीदना पड़ेगा। इसी के तहत कंडक्टर ने उनका टिकट काटा और उन्हें 444 रुपये देने पड़े। वायरल हो रही तस्वीर में भी देखा जा सकता है कि पिंजरे में मौजूद तोते बीच की सीट पर बैठे हुए हैं।
अगर आप बिना टिकट के पालतू जानवरों के साथ सफर कर रहे हैं तो आपको इसके लिए जुर्माना भी देना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर कोई कंडक्टर आधा टिकट नहीं देता है तो उसके ऊपर आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है और फंड का दुरुपयोग करने के लिए निलंबित भी किया जा सकता है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस खबर को @TeluguScribe नाम के पेज से शेयर किया गया है।
Nag Panchami 2025: Most Famous Snake Temples in India and Their History ...
Covid Vaccine-Heart Attack Link : क्या कोरोना वैक्सीन से आ रहा है हार्ट ...
Share Market Live: Nifty Declines, PSU Banks Witness 3% Surge, Know Where to Invest ...
Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले बेटे की कब्र से लिपटकर रोया ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत