Publish Date: 16 Jan, 2025
Author: Anjum Qureshi
Instagram
Viral Instagram Reel: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैमस होने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। लेकिन फिर भी उनकी वीडियो वायरल नहीं हो पाती हैं। आज कल सोशल मीडिया का जमाना है। भारत इस क्षेत्र में सबसे आगे हैं। दरअसल भारत के एक लड़के ने एक ऐसा कारनाम करके दिखाया है। जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक बार देखी जाने वाली वीडियो भारत की है और इस वीडियो का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। यह लड़का केरल का रहना वाला है। आइए जानते हैं क्या खास है इस वीडियो में।
दुनिया की सबसे अधिक देखी जाने वाली इंस्टाग्राम रील
यह वायरल वीडियो केरल की बताई जा रही है। मुहम्मद रिजवान नाम का एक लड़का फ्रीस्टाइल फुटबॉल प्लेयर है। यह लड़का अपने दोस्त के साथ मलापुरम के केरलामकुंदू वॉटरफॉल पर गया था। रिजवान का दोस्त पानी के अंदर था वहीं रिजवान पानी के बाहर खड़ा होकर पैर से फुटबॉल पर जोर से मारता है। तभी फुटबॉल झरने और पत्थरों के पीछे चली जाती है। यह देखकर रिजवान और उसका दोस्त हैरान हो जाता है। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
इंस्टाग्राम रील गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
मुहम्मद रिजवान को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिलने के बाद उन्होंने एक और वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस वीडियो में वह उसी वॉटरफॉल के पास गए उनके एक हाथ में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का पुरुस्कार और दूसरे हाथ में फुटबॉल था। उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘रिकॉर्ड बुक’ है। इसके अलावा मुहम्मद रिजवान की जो वीडियो वायरल हुई वह इंस्टाग्राम पर riswan_freestyle नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई है। 9,283,283 लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।