Indian Nurse in Yemen : भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा सुनाई गई है। वह 37 साल की हैं। उन्हें 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। वह मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। निमिषा साल 2008 में यमन गई थीं उन्होंने कई साल एक अस्पताल में काम किया और उसके बाद अपना क्लिनिक खोला। यमन के नियमों के मुताबिक यदि वहां व्यापार करना है तो स्थानीय लोगों के साथ साझेदारी करना अनिवार्य है। इसी के चलते वह साल 2014 में यमन के ही नागरिक तलाल अब्दो महदी के संपर्क में आईं। निमिषा पर तलाल अब्दो महदी की हत्या का ही आरोप है। उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। निमिषा ने तलाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी इस आधार पर तलाल को गिरफ्तार भी किया गया था।