Labour Day 2025: क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस, जानें इतिहास, महत्व और थीम

Publish Date: 01 May, 2025
Pinterest Labour Day 2025: क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस, जानें इतिहास, महत्व और थीम
Labour Day 2025: मजदूर दिवस दुनियाभर में 1 मई को मनाया जाता है। यह दिन मजदूरों के महत्व को समझाने के लिए मनाया जाता है। समाज में मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और न्याय की पहचान दिलाने के लिए महत्वपूर्ण दिन है। विश्व के निर्माण में मजदूरों का बहुत योगदान है। इस दिन के माध्यम से मजदूरों का सामाजिक और आर्थिक विकास हो सकता है। इस दिन का उद्देश्य है श्रमिकों की मेहनत और त्याग के बारे में लोगों को जागरूक करना और उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार लाना। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व।

मजदूर दिवस का इतिहास

मजदूर दिवस पहली बार 1889 में मनाया गया था। लेकिन इसकी शुरुआत 1886 से ही हो गई थी। 1886 से पहले अमेरिका के शिकागो शहर में एक आंदोलन की शुरुआत हुई। जिसमें मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई और हड़ताल की। इस हड़ताल में उन्होंने कई मांगे रखीं। जिसमें मजदूरों की कार्य अवधि कम करना था। यहां मजदूर एक दिन में 15-15 घंटे काम करते थे। इस आंदोलन के बाद पुलिस में मजदूरों पर गोलियां चलाईं, इस तरह पुलिस ने कई श्रमिकों को मौत के घाट उतार दिया और कई घायल हो गए। इस घटना के तीन साल बाद 1889 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में मजदूर की प्रतिदिन का कार्य अवधि 8 घंटे तय की गई और उसी समय 1 मई को मजदूर दिवस मनाने का फैसला लिया गया। धीरे-धीरे दुनिया के अन्य देशों में भी मजदूरों के हक में आवाज उठने लगी।

मजदूर दिवस 2025 की थीम

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और राष्ट्रीय संगठन मजदूर दिवस पर कोई ना कोई थीम की घोषणा करते हैं जो उस समय की समस्याओं पर आधारित होते हैं। साल 2025 में मजदूर दिवस की थीम “श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य” (Safety and Health of Workers) है। इस थीम के माध्यम से कार्यस्थल मजदूरों की सुरक्षा और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाया गया है।

मजदूर दिवस का महत्व

मजदूर दिवस श्रमिकों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से मजदूरों को उनके अधिकार, उचित वेतन और सामाजिक न्याय दिलाने के लिए जागरूक किया जाता है। यह दिन श्रमिकों के आर्थिक और सामाजिक अधिकारों की रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह श्रमिकों की समानता, न्याय और गरिमा की पहचान के लिए मनाया जाता है।
 

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept