Surya Grahan 2025 : साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 11 बजे से शुरू होगा, जिसका समापन भारतीय समयानुसार 22 सितंबर को सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर होगा। लगभग 4 घंटे 24 मिनट का यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह खगोलीय घटना मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी, समोआ और अटलांटिक महासागर जैसे क्षेत्रों में दिखाई देगी। चूंकि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसलिए सूतक के नियम भी भारतीय उपमहाद्वीप पर लागू नहीं होंगे। खगोलविदों के साथ-साथ ज्योतिष प्रेमी भी इस घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।