IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। इस बार आईपीएल का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बीसीसीआई दूसरे चरण का शेड्यूल शेयर करेगा। सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। इसे लेकर सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है। आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो, पिछले 16 सीजन में अब तक कई शतक लग चुके हैं। इस आर्टिकल में हम आपको आईपीएल के इतिहास के उन बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाए हैं। कोहली ने आईपीएल में अभी तक कुल 237 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 7263 रन बनाए। कोहली ने आईपीएल में सबसे अधिक 7 शतक लगाए हैं। उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन है। क्रिस गेल का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। उन्होंने केकेआर, पंजाब और आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 142 मैचों में 4965 रन बनाए हैं। इस दौरान गेल ने 6 शतक लगाए हैं।
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। बटलर ने 96 मैचों 3223 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक भी जड़े हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 118 मैच में 4,163 रन बनाए हैं जबकि इस दौरान राहुल ने 4 शतक भी जड़े हैं। शेन वॉटसन और डेविड वॉर्नर अब तक 4-4 शतक लगा चुके हैं। युवा खिलाड़ी शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने 91 मैचों में 3 शतक लगाए हैं।
रैंक |
खिलाड़ी |
मैच |
इनिंग्स |
100s |
50s |
रन |
हाईएस्ट स्कोर |
1 |
विराट कोहली |
237 |
229 |
7 |
50 |
7,263 |
113 |
2 |
क्रिस गेल |
142 |
141 |
6 |
31 |
4,965 |
175* |
3 |
जोस बटलर |
96 |
95 |
5 |
19 |
3,223 |
124 |
4 |
केएल राहुल |
118 |
109 |
4 |
33 |
4,163 |
132* |
5 |
डेविड वार्नर |
176 |
176 |
4 |
61 |
6,397 |
126 |
6 |
शेन वॉटसन |
145 |
141 |
4 |
21 |
3,874 |
117* |
7 |
एबी डिविलियर्स |
184 |
170 |
3 |
40 |
5,162 |
133* |
8 |
शुबमन गिल |
91 |
88 |
3 |
18 |
2,790 |
129 |
9 |
संजु सैमसन |
152 |
148 |
3 |
20 |
3,888 |
119 |
10 |
हाशिम अमला |
16 |
16 |
2 |
3 |
577 |
104* |
IPL 2024 में ये 5 बल्लेबाज रहे सबसे बड़े Flop, टीम को हार ...
IPL 2024 Prize Money : चैंपियन KKR हुई पैसों की बारिश, जानें किसे ...
IPL 2024 Winner : तीसरी बार चैंपियन बनी KKR, फाइनल में SRH को ...
IPL 2024 : हैदराबाद 113 रन पर ऑलआउट, फाइनल के इतिहास में बनाया ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत