Lohri Bonfire Importance: लोहड़ी पर्व उत्तर भारत में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। यह पर्व किसानों के लिए बहुत महत्व रखता है। लोहड़ी के पर्व मनाने के लिए खुली जगह लकड़ियों को इकट्ठा करके आग जलाई जाती है। उस आग के चारों और परिक्रमा की जाती है। अग्निी के अंदर तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी और गजक अर्पित किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि लोहड़ी के त्योहार में अग्नि का क्या महत्व होता है।
लोहड़ी शब्द ‘तिलोहड़ी’ से आया है। जिसमें तिल का अर्थ होता है तिल और ‘रोरही’ का अर्थ होता है गुड़। वहीं इसका एक अन्य अर्थ भी है लोहड़ी में ‘ल’ का अर्थ है लकड़ी, ओह का अर्थ ‘उपले’, और ‘ड़ी’ का मतलब ‘रेवड़ी’। इन तीनों को मिलाकर बना है लोहड़ी। यह पर्व प्रकृति और किसान से जुड़ा है। लोहड़ी पर अग्नि में गुड़, गजक, तिल और गन्ने को समर्पित कर अग्नि देवता हो आभार प्रकट किया जाता है। इसके अलावा लोहड़ी को सर्दी के अंत के प्रतीक के रुप में भी देखा जाता है। वहीं का एक अन्य अर्थ भी है। लोहड़ी शब्द ‘लोह’ शब्द से आया है, जिसका अर्थ है एक बड़ा लोहे का तवा। इस बड़े तवे का उपयोग सामुदायिक दावतों के लिए किया जाता था। लोग एक साथ खाना बनाते और उत्सव मानते हैं।
अग्नि माता सती के त्याग को समर्पित है। माता सती के पिता राज दक्ष ने महायज्ञ का अनुष्ठान करवाया उस अनुष्ठान में सभी देवताओं को बुलाया लेकिन शिवजी और माता पार्वती को नहीं बुलाया। लेकिन फिर भी माता सती वहां पहुंच गई। राजा दक्ष ने उनका और शिवजी का बहुत अपमान किया। इस बात से दुखी होकर माता ने अग्नि में अपनी देह त्याग दी। अग्नि को पवित्र माना जाता है। लोहड़ी में जलने वाली अग्नि अग्नि देवता का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसी माना जाता है कि लोहड़ी में जलाई गई आग की लपटें लोगों के संदेश और प्रार्थनाओं को सूर्य देवता तक पहुंचाती हैं। वहीं अग्नि में तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी और गजक को समर्पित करते हैं। आग में तिल, गुड़, मूंगफली, गजक आदि अर्पित करते हैं, सूर्य और अग्नि देव का आभार प्रकट करने के लिए ऐसा किया जाता है।
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत