Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम दौर की तरफ बढ़ता जा रहा है। सात चरणों के चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं और 25 मई को छठे चरण के लिए भी मतदान होना है। छठे चरण के चुनाव में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर घमासान मुकाबला होने जा रहा है। इसके साथ कल देश की जनता कई बड़े दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला भी ईवीएम में कैद कर देगी। छठे चरण में नई दिल्ली की सातों सीट, हरियाणा की 10 और उत्तर प्रदेश की 14 सीट, बिहार की 8, झारखंड की 4, ओडिशा की 6, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होना है। इस जगहों पर चुनाव के लिए 889 उम्मीदवार मैदान में जोर आजमाइश करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें अभी तक हुए पांच चरणों के मतदान में औसतन 65.96 फीसदी मतदान हुआ है। जिसमें से सबसे कम मतदान 62.2 फीसदी पांचवे चरण में ही हुआ है।
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के चुनाव में कई दिग्गज और प्रतिष्ठित नेता चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनमें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, राव इंद्रजीत और कृष्ण पाल गुर्जर, मेनका गांधी, अभिनेता राज बब्बर, मनोज तिवारी और दिनेश कुमार यादव निरहुआ आदि शामिल है। इन सभी नेताओं पर हर किसी की नजर बनी हुई है और चुनाव जीत के सभी दिग्गज अपनी साख को बचाने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं।
छठे चरण के लिए होने जा रहे मतदान में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर और हरियाणा की भी सभी 10 सीटों पर मतदान होगा। आपको बता दें साल 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में दोनों राज्यों की सभी सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था। इस बार बीजेपी को टक्कर देने के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ रही हैं। दोनों ही राज्यों में चुनाव बेहद ही दिलचस्प हो गया है। पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए ऐसे में चुनाव जीतना महत्वपूर्ण हो जाता है।
Amit Shah on Pahalgam Attack : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में क्या ...
MI vs RCB : क्या बेंगलुरु के खिलाफ बुमराह की होगी वापसी? ऐसी ...
Waqf Amendment Bill: JDU मुस्लिम नेताओं का बड़ा ऐलान, मुश्किल में Nitish Kumar ...
Waqf Amendment Bill: Actress Kangana Ranaut Targets Congress Party, Terms it As a Conspiracy ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत